Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab72e47e6b90c00c70d82a3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
09:48 PM, 26-Sep-2026
बिहार: कोसी नदी में लकड़ी पकड़ने के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा युवक; तलाश जारी
सुपौल में कोसी नदी में लकड़ी पकड़ने के दौरान नाव असंतुलित होने से चार युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। नाव पर चार लोग सवार थे, जिनमें तीन सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रशासन और एसएसबी की टीम शनिवार सुबह से लापता युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। और पढ़ें09:34 PM, 26-Sep-2026
बिहार: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नवविवाहिता आंचल कुमारी का शव ससुराल के कमरे में मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर पैसे व गहनों की मांग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।और पढ़ें
विज्ञापन
09:22 PM, 26-Sep-2026
बिहार: शराब लदी स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; चालक गाड़ी छोड़कर फरार
गोपालगंज के कुचायकोट में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।और पढ़ें
07:55 PM, 26-Sep-2026
बिहार: डीएमसीएच के एमसीएच वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित शिफ्ट
डीएमसीएच के एमसीएच वार्ड में देर रात इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और सभी मरीजों को सुरक्षित न्यू सर्जिकल ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।और पढ़ें
07:33 PM, 26-Sep-2026
बिहार: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकसित होगा बाबा महेंद्रनाथ धाम! झील में बनेगी शिव की विशाल प्रतिमा
सीवान के बाबा महेंद्रनाथ धाम को काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। योजना में झील के बीच भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, 12 ज्योतिर्लिंग मंडप, आध्यात्मिक केंद्र, वैदिक ज्ञान परिसर, पर्यटन सुविधाएं और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं शामिल हैं।और पढ़ें
06:38 PM, 26-Sep-2026
बिहार की बेटी आकांक्षा का यूरोप में जलवा: अब मिसेज यूनिवर्स 2026 के मंच पर करेंगी भारत-यूरोप का प्रतिनिधित्व
सहरसा की आकांक्षा नेहा ने यूनाइटेड किंगडम में एमबीए की पढ़ाई और पोलैंड में करीब एक दशक के कॉरपोरेट करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्री में कदम रखा है। इन्वेस्टमेंट बैंक में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत आकांक्षा अब मिसेज यूनिवर्स 2026 के मंच पर मिसेज यूनिवर्स इंडिया और यूरोप 2026 का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 PM, 26-Sep-2026
बिहार: परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को बाइक से ले गए दो युवक, दुष्कर्म का आरोप; दोनों गिरफ्तार
Bihar News: दरभंगा में परीक्षा देकर घर लौट रही नाबालिग छात्रा को बाइक से ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें05:49 PM, 26-Sep-2026
बिहार: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता के घर में लगाई आग! फुफा-भतीजी की झुलसकर मौत, किशोरी गंभीर
औरंगाबाद में पारिवारिक विवाद के बीच घर में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। इलाज के दौरान फुफा मोहम्मद सलीम और उनकी भतीजी आफरीन परवीन की मौत हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।और पढ़ें
04:18 PM, 26-Sep-2026
बिहार: सीजेआई सूर्यकांत छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर क्या बोले? कई सवालों का भी दिया जवाब
भारत के मुख्य न्यायाधीश आज पटना में छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बातचीत की। लोकभवन में एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों में नशे की लत पर चिंता भी जताई। सीजेआई ने और क्या कहा? आइये जानते हैं... और पढ़ें03:46 PM, 26-Sep-2026
बिहार: क्यों जीते-जी अपना पिंडदान कराते हैं लोग? गयाजी में आज भी जिंदा है ये सदियों पुरानी परंपरा
गयाजी के जनार्दन स्वामी मंदिर में आत्म पिंडदान की प्राचीन धार्मिक परंपरा आज भी निभाई जाती है। मान्यता के अनुसार विशेष परिस्थितियों में जीवित व्यक्ति स्वयं अपना पिंडदान करा सकता है। जानिए इस परंपरा से जुड़े नियम, मान्यताएं और धार्मिक महत्व।और पढ़ें