फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:30 AM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 28 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:26 AM, 28-Sep-2026

बिहार में नाबालिग से छेड़खानी का सीसीटीवी आया सामने: आरोपी पहले ही जेल में, वीडियो के जरिए उठे सवाल

मुजफ्फरपुर के चंदवारा मोहल्ले में 23 सितंबर को नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। अब चार दिन बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। और पढ़ें
10:04 AM, 28-Sep-2026

बिहार: बाजार से खरीदारी कर लौट रही तीन महिलाओं और बच्ची का स्कॉर्पियो से अपहरण, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

समस्तीपुर के ताजपुर बाजार में बच्ची समेत तीन महिलाओं को फतेहपुर छोड़ने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाने और रास्ता बदलकर महुआ ले जाने का आरोप है। शक होने पर एक महिला चलती गाड़ी से कूद गई और पुलिस को सूचना दी।  और पढ़ें
विज्ञापन
10:00 AM, 28-Sep-2026

उपलब्धि: मुंबई में झुग्गियों की दुर्दशा पीयूष को प्रेरणा! तकनीक को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम से मान्यता

मुंबई में झुग्गियों की दुर्दशा देखकर मिली प्रेरणा से बिहार के युवा ने कामयाबी की ऐसी स्वर्णिम तहरीर लिख डाली, जिसे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) तक पहचान मिली। यूएन के विकास कार्यक्रम ने बिहार के युवा पीयूष की तकनीक को मान्यता दी है। जानिए सफलता की कहानी और पढ़ें
09:38 AM, 28-Sep-2026

बगीचे की ओर जा रही युवती से रास्ते में छेड़खानी: बिहार में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, घटना के बाद तनाव

दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता के आवेदन पर गनौर दास, रौशन दास, विकास दास और गुरुदेव दास को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। और पढ़ें
09:10 AM, 28-Sep-2026

बक्सर में ऑपरेशन के बाद शिक्षक की मौत: निजी नर्सिंग होम में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

बक्सर के कोइरपुरवा स्थित नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान शिक्षक हरिओम की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक डॉ. महेंद्र प्रसाद को अभिरक्षा में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। और पढ़ें
08:44 AM, 28-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में डिलीवरी के अगले दिन महिला की मौत: शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में डिलीवरी के अगले दिन एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच मारपीट भी हुई।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:23 AM, 28-Sep-2026

देर रात पटना की सड़कों पर उतरे पुलिस के आला अधिकारी: जोनल आईजी और एसएसपी ने अचानक जांची गश्त, सख्ती के निर्देश

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पटना में पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात शहर का भ्रमण कर गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जोनल आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांची और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। और पढ़ें
08:15 AM, 28-Sep-2026

बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में तेज हवा और बारिश के बीच पानी की सतह से आसमान की ओर उठता घूमता स्तंभ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। और पढ़ें
07:58 AM, 28-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

समस्तीपुर के विभूतिपुर में रविवार रात टेकूना चौक के पास मुर्गा दुकानदार अशोक दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मुर्गा खरीदने के बहाने पहुंचे युवक पर हत्या का आरोप है, जो वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed