10:46 AM, 29-Sep-2026
बिहार में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम: बात करने से इनकार किया तो सिरफिरे ने मारी गर्दन पर चाकू, आरोपी फरार
पटना के परसाबाजार थाना क्षेत्र के यादवचक में फोन पर बात नहीं करने से नाराज एक युवक ने युवती की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवती को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें
10:34 AM, 29-Sep-2026
बिहार में बागमती का कहर: खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर नदी, 200 से ज्यादा परिवार बाढ़ में फंसे
मुजफ्फरपुर में नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के बाद बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। कटरा की बसघट्टा और बर्री पंचायत में 200 से अधिक परिवार प्रभावित हैं और कई गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क कट गया है।
और पढ़ें
10:07 AM, 29-Sep-2026
नेपाल में भारी बारिश से उफान पर गंडक: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सात तटवर्ती प्रखंडों में अलर्ट जारी
नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सारण में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। सात तटवर्ती प्रखंडों में तटबंधों की निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। दरियापुर में करीब 100 घरों और 500 लोगों को ध्यान में रखते हुए राहत की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें
09:24 AM, 29-Sep-2026
बिहार के एसकेएमसीएच में मरीजों के खाने पर बवाल: जला-गीला चावल देख भड़कीं विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार
एसकेएमसीएच के निरीक्षण के दौरान बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने जला और गीला चावल मिलने, दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद होने, लावारिस वार्ड में बदबू और सफाई व्यवस्था में कमियां मिलने का दावा किया।
और पढ़ें
09:13 AM, 29-Sep-2026
बिहार में किडनैपिंग: बाइक को टक्कर मारकर युवक को कार में बैठाया, पीछा करने पर चलाईं गोलियां; ऐसे हुआ खुलासा
सुपौल में दिनदहाड़े युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद बदमाश उसे कार में बैठाकर ले गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर कार जब्त कर ली।
और पढ़ें
08:41 AM, 29-Sep-2026
नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का असर: गंडक खतरे के करीब, इन गांवों में चार फीट तक घुसा पानी
नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती के बाद अब गंडक नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच रही है। साहेबगंज के माधोपुर हजारी पंचायत के तीन वार्ड बाढ़ की चपेट में हैं।
और पढ़ें
07:50 AM, 29-Sep-2026
होटल का कमरा नहीं खुला तो हुआ शक: अंदर का नजारा देख उड़े होश, बिहार की महिला का शव मिलने से सनसनी
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के बंद कमरे से करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला बेगूसराय की रहने वाली थी और इलाज के लिए होटल में ठहरी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
और पढ़ें
07:35 AM, 29-Sep-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
नालंदा में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले के छह प्रमुख स्थलों पर अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
और पढ़ें