10:52 AM, 07-Oct-2026
बिहार: नाबालिग को बचाने पहुंची पुलिस पर बरसे ईंट-पत्थर, SI-महिला दारोगा समेत चालक घायल
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में नाबालिग बच्ची को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एक एसआई, महिला दारोगा और डायल-112 वाहन चालक के घायल होने की जानकारी है।
और पढ़ें
09:26 AM, 07-Oct-2026
बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव; मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित बालू घाट के मंदिर परिसर में 80 वर्षीय महंत महावीर दास की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश फर्श पर मिली। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
और पढ़ें
08:34 AM, 07-Oct-2026
बिहार: IMA जिलाध्यक्ष समेत कई चर्चित चेहरे जन सुराज में शामिल, बेगूसराय में प्रशांत किशोर क्या बोले?
बेगूसराय के रतनपुर में जन सुराज के जोनल इंचार्ज अजीत कुमार गौतम के आवास पर पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. ए.के. राय, डॉ. जमशेद, वार्ड संख्या-21 की पार्षद पूजा कुमारी और कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक अविनाश कुमार समेत कई लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की।
और पढ़ें
08:29 AM, 07-Oct-2026
बिहार न्यूज: शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, करोड़ों की ठगी; आरोपी हुआ गिरफ्तार
पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने श्रीधर पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में ठगी की रकम करीब चार करोड़ रुपये या उससे अधिक होने की बात सामने आई है।
और पढ़ें
07:56 AM, 07-Oct-2026
राजस्थान: उदयपुर में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल; जर्जर भवन पर लगा ताला
उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र के नारदा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय कमरे में करीब 32 बच्चे मौजूद थे। घायल बच्चों को सिर में चोट लगी और उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
और पढ़ें
07:49 AM, 07-Oct-2026
बिहार क्राइम: प्रेम प्रसंग के शक में नाबालिग की हत्या, पोखर में जलकुंभी के बीच मिला शव
मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पड़ोसी आरोपी ने कथित तौर पर गमछे से गला घोंटकर किशोर की हत्या कर दी और शव को पास के पोखर में फेंक दिया।
और पढ़ें
07:45 AM, 07-Oct-2026
बिहार: राजगीर में क्रिकेट का नया अध्याय, पहली बार रणजी मुकाबला; रिंकू-वैभव पर रहेंगी नजरें
नालंदा के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 11 अक्टूबर से पहली बार रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच पहला मुकाबला होगा। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पुनर्निर्माण के कारण बिहार के घरेलू मैच राजगीर में आयोजित किए जा रहे हैं।
और पढ़ें
05:12 AM, 07-Oct-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी घमासन जारी है। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक पर जदयू उम्मीदवार और जदयू विधायक के बीच सुलह नहीं हुई है। राजद और कांग्रेस चार सीटों पर एक-दूसरे को सीधी टक्कर दे रहे हैं। सारण में जदयू के विरोध में रालोमो के तीन विधायक हैं। ऐसे में पढ़े-लिखे मतदाताओं का यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। आइये जानते हैं कहां-क्या चल रहा है?
और पढ़ें