फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 8 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

05:49 PM, 08-Oct-2026

बिहार: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा घायल, बैरिकेडिंग पार करते वक्त गिरे

पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान माले के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा घायल हो गए। बैरिकेडिंग पार करने के दौरान गिरने से उनकी कमर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें गार्डिनर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
05:47 PM, 08-Oct-2026

बिहार: किस आनंद मोहन, नीरज कुमार का पर्चा रद्द? पटना की स्नातक-शिक्षक MLC सीट पर बचे प्रत्याशियों का गणित क्या

बिहार में आठ सीटों पर विधान परिषद चुनाव हो रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चित पटना स्नातक निर्वाचन सीट है। इस सीट पर जारी सियासी घमासान के बीच दो लोगों का पर्चा रद्द हुआ है। दोनों आज काफी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
05:24 PM, 08-Oct-2026

गयाजी में 8 साल के भाई ने बहन का किया पिंडदान, 15 साल की बेटी के अधूरे सपनों को याद कर रोई मां

गयाजी में 8 साल के भाई ने बहन का किया पिंडदान, 15 साल की बेटी के अधूरे सपनों को याद कर रोई मां और पढ़ें
05:06 PM, 08-Oct-2026

बिहार: ‘चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे’, प्रशांत किशोर ने आयोग पर उठाए सवाल, ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने दरभंगा में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से आयोग की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति व मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में सुधार की मांग की। और पढ़ें
04:52 PM, 08-Oct-2026

बिहार: सिनेमा हॉल में 20 की पानी की बोतल 50 में बेचना पड़ा भारी, सिनेपॉलिस और कोका-कोला पर 85 हजार जुर्माना

पटना के एक बड़े सिनेमा हॉल में 20 रुपये की पैकेज्ड पानी की बोतल 50 रुपये में बेचने के मामले में उपभोक्ता आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इन्हें जुर्माना भरने का आदेश दिया है। जानें क्यों हुई कार्रवाई और उपभोक्ता को कितना मुआवजा मिलेगा? और पढ़ें
04:40 PM, 08-Oct-2026

कलाकारी: तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘क्रांतिवीर’ की तस्वीर, अभिनेता नाना पाटेकर को मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अभिनेता नाना पाटेकर को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने करीब तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर नाना पाटेकर का चेहरा उकेरा। इस सूक्ष्म कलाकृति को बनाने में करीब तीन घंटे लगे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:02 PM, 08-Oct-2026

बिहार के मजदूरों के साथ धोखा: लखनऊ में झांसा देकर एमपी भेजा, जबरन बनाया गया बंधक; बिहार भवन तक पहुंचा मामला

लखनऊ में रोजगार का झांसा देकर गोपालगंज के करीब एक दर्जन मजदूरों को रतलाम भेजने और बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। मजदूरों ने वीडियो जारी कर मदद मांगी। बिहार भवन ने रतलाम प्रशासन से रेस्क्यू और कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें
02:47 PM, 08-Oct-2026

त्योहारी सीजन में आवागमन होगा आसान: रांची से चार बड़े शहरों के लिए अब रोज उड़ान, इंडिगो ने बढ़ाई हवाई सेवा

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से भुवनेश्वर, अहमदाबाद, पटना और चेन्नई के लिए इंडिगो की उड़ानें अब सप्ताह के सातों दिन संचालित होंगी। इससे यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और त्योहारी सीजन में आवागमन आसान होगा। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
01:25 PM, 08-Oct-2026

बिहार: राजभवन पहुंचा महागठबंधन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन; मुकेश सहनी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

पटना में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने एसआईआर के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च किया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वाम दलों के वरिष्ठ नेता भी मार्च में शामिल हुए। और पढ़ें
12:44 PM, 08-Oct-2026

बिहार: सपना उसका था, साथ पति-ससुर ने दिया... पुलिस की वर्दी मिली तो बदल गई कहानी

कटिहार में बिहार पुलिस की महिला सिपाही प्रतिभा विश्वकर्मा और उनके पति हंस लाल के बीच विवाद सामने आया है। हंस लाल का आरोप है कि शादी के बाद उन्होंने और उनके पिता ने प्रतिभा की पढ़ाई में आर्थिक मदद की, जिसके बाद उनका बिहार पुलिस में चयन हुआ। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed