09:44 PM, 18-Oct-2026
बिहार: अब 155 फीट से अधिक ऊंचा होगा मां आरण्य देवी का मंदिर; द्वापरकालीन मान्यताओं से जुड़ा है इतिहास
बिहार के आरा स्थित मां आरण्य देवी मंदिर का भव्य नवनिर्माण कराया जा रहा है। पांच मंजिला मंदिर की ऊंचाई 155 फीट से अधिक होगी और इस पर करीब आठ से दस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
और पढ़ें
09:29 PM, 18-Oct-2026
बिहार: अपराध करने निकला था कुख्यात विकास यादव? पुलिस ने पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की कथित तैयारी कर रहे कुख्यात विकास यादव को गिरफ्तार किया है। बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली चौक के पास हुई कार्रवाई में पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया।
और पढ़ें
09:02 PM, 18-Oct-2026
बिहार: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने खुद को मारी गोली, इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मौत
जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के सामने कनपटी पर गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल भानु सिंह उर्फ समर सिंह की पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है।
और पढ़ें
08:29 PM, 18-Oct-2026
गंगा तट पर आस्था की गूंज: सिमरिया धाम में कल्पवास मेला शुरू, छठ व कार्तिक पूर्णिमा पर सुरक्षा के खास इंतजाम
बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया धाम में रविवार को राजकीय कल्पवास मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। डीएम रिची पांडेय और एसपी मनीष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
और पढ़ें
07:54 PM, 18-Oct-2026
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: बेटी का शव कंधे पर उठाकर सड़क पर वाहन तलाशता रहा पिता
बिहार के जमुई में करंट लगने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद मानवीय संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। सिकंदरा के महादेव सिमरिया बेलदरिया गांव की निभा कुमारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने पर पिता बेटी का शव कंधे पर उठाकर सड़क पर वाहन तलाशता रहा।
और पढ़ें
06:54 PM, 18-Oct-2026
बिहार का अनोखा मंदिर: यहां लगती है पंचायती अदालत, ‘कोर्ट वाली माई’ करती हैं न्याय; जानें मंदिर की कहानी
बैकुंठ नंद उपाध्याय के मुताबिक, अंग्रेजों के शासनकाल में रतनपुरा क्षेत्र में तत्कालीन स्टेट की ओर से अदालत लगाई जाती थी। उस समय त्रिभुवनानंद उपाध्याय का स्टेट यहां संचालित था और न्यायिक फैसले भी इसी इलाके में किए जाते थे।
और पढ़ें
06:45 PM, 18-Oct-2026
बिहार टेंडर घोटाला: ‘कुछ को बचाने, कुछ को फंसाने की कोशिश’, हाईकोर्ट की ईडी-एसवीयू पर सख्त टिप्पणी
बिहार के करोड़ों रुपये के कथित टेंडर घोटाले में पटना हाईकोर्ट ने ईडी और विशेष निगरानी इकाई की जांच पर सवाल उठाए हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि कुछ अधिकारियों को बचाने और कुछ को फंसाने की कोशिश होती दिख रही है।
और पढ़ें
06:27 PM, 18-Oct-2026
विजयादशमी 2026: बिहार में सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन कहां होगा, क्या है तैयारी? ट्रैफिक रूट भी बदला
विजयादशमी के अवसर पर पटना में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की चर्चा खूब हो रही है। आयोजकों का दावा है कि इस बार गांधी मैदान में देश के दूसरे सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन होगा। इसके लिए सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी भी पहली बार इस समारोह में शामिल होंगे।
और पढ़ें
05:30 PM, 18-Oct-2026
पटना स्नातक चुनाव: अनुज कुमार के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बाढ़ से मोकामा तक निकाला रोड शो
जदयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में बाढ़ से मोकामा तक रोड शो किया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। कई जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया और जेसीबी से फूलों की वर्षा की गई।
और पढ़ें
05:19 PM, 18-Oct-2026
बिहार: कॉकरोच, शीशमहल और वेटिकन सिटी! कटिहार के दुर्गा पूजा पंडालों में दिखी कल्पनाओं की उड़ान
बिहार के कटिहार में दुर्गा पूजा के दौरान आस्था और कलात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। यहां कहीं कॉकरोच थीम वाला पंडाल लोगों को हैरान कर रहा है, तो कहीं शीशमहल की चमक आकर्षित कर रही है।
और पढ़ें