फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 19 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:49 PM, 19-Oct-2026

बिहार न्यूज: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- फिर साथ बने जोड़ी

भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने मुंगेर के कल्याणपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में आयोजित ‘सुपरस्टार नाइट्स’ कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने दर्शकों से यह भी पूछा कि कौन उनकी और अक्षरा की जोड़ी को फिर से साथ देखना चाहता है। और पढ़ें
02:17 PM, 19-Oct-2026

दशहरा मेले से लौट रहे दंपती को बदमाशों ने रोका: पति से मारपीट और महिला से सामूहिक दुष्कर्म; आठ आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मोतिहारी में दशहरा मेले से लौट रहे एक दंपती को सुनसान रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पति के साथ मारपीट की और महिला के साथ गंभीर अपराध किया। घटना 18 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे की है। और पढ़ें
विज्ञापन
01:52 PM, 19-Oct-2026

बिहार: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग कांड में बिहार कनेक्शन, बेगूसराय के युवक को पुलिस ने कहां पकड़ा?

आरोपी युवक मुंबई में रहकर ही काम करता था। महाराष्ट्र पुलिस की जांच में उसकी भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी युवक को उसके दो सहयोगियों के साथ कोटा में पकड़ लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
01:44 PM, 19-Oct-2026

बिहार में चुनाव है : जदयू विधायक अनंत सिंह पर FIR; जन सुराज प्रत्याशी पर क्यों हुआ केस दर्ज?

मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के रोड शो के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। बाढ़ थाना क्षेत्र में दो और मोकामा थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। और पढ़ें
11:59 AM, 19-Oct-2026

बिहार: पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छह को कुचला, दो लड़कों की मौत; अटल पथ पर भीषण हादसे से हड़कंप

Patna Road Accident News: पटना के अटल पथ पर भीषण हादसा हुआ है। एक स्कॉर्पियो महेश नगर के पास बेकाबू हो गई। हादसा इतना भीषण था कि छह लोग इसकी चपेट में आ गए। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
11:55 AM, 19-Oct-2026

बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक! तापमान में आएगी गिरावट, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक! तापमान में आएगी गिरावट, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 AM, 19-Oct-2026

बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल; दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग

 पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित व्यायपुर गांव में सोमवार को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान अपराधियों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं। और पढ़ें
07:48 AM, 19-Oct-2026

बिहार: बिना गार्ड वाले एटीएम से 18.22 लाख की लूट, ड्रिल से खोला कैश बॉक्स; सर्वर ठप कर फरार हुए बदमाश

बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र स्थित चकलालशाही चौक पर बदमाशों ने इंडिया वन एटीएम से 18 लाख 22 हजार 500 रुपये लूट लिए। रविवार की अहले सुबह हुई इस वारदात में बदमाशों ने ड्रिल से मशीन के कैश बॉक्स के बोल्ट क्षतिग्रस्त कर नकदी निकाल ली। और पढ़ें
07:44 AM, 19-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को जू सफारी और नेचर सफारी पर्यटकों के लिए बंद रहेंगी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत राजगीर जू सफारी कार्यालय ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed