फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

बिहार बाढ़: गंडक के जलस्तर में आंशिक वृद्धि, फिलहाल बड़ा खतरा टला, कंट्रोल रूम एक्टिव

Thu, 27 Aug 2026 12:41 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 27 Aug 2026 12:41 PM IST
खास बातें
Register For Event

नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट के बीच मुजफ्फरपुर में गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी के डिस्चार्ज में रात में कमी आई, हालांकि सुबह फिर मामूली वृद्धि दर्ज हुई। रेवा घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। अगले 48 घंटे संवेदनशील हैं और तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी जारी है। बाढ़ और बारिश से जुड़े हर एक बड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के लाइव ब्लॉग के साथ...
 

विज्ञापन
bihar flood alert live flash flood in gandak river latest update
बिहार में बाढ़ का खतरा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:14 PM, 27-Aug-2026

राहत-बचाव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
12:10 PM, 27-Aug-2026

सीएम सम्राट चौधरी ने बगहा-मोतिहारी का किया एरियल सर्वे

बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी का एरियल सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संभावित प्रभावों और आवश्यक एहतियाती उपायों की समीक्षा की।
विज्ञापन
11:03 AM, 27-Aug-2026

रेलकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। ट्रैकमैन और पुलों की निगरानी करने वाले कर्मचारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार ट्रैक, पुल-पुलिया और जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी रेलखंड पर पानी बढ़ने या ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की सूचना मिलते ही ट्रेनों का परिचालन तत्काल रोका जा सकता है। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
10:35 AM, 27-Aug-2026

नेपाल बाढ़ को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों की निगरानी बढ़ी

नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए रेलवे ने ट्रैक, पुल-पुलिया और आसपास के जलस्तर की निगरानी तेज कर दी है। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दोनों चंपारण जिलों के प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
10:18 AM, 27-Aug-2026

गंडक बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा

गंडक नदी के कारण मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सारण के कुछ हिस्सों में कटाव का खतरा रहता है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से डिस्चार्ज किए जा रहे पानी में रात एक बजे के बाद से कमी आई है। सुबह आठ बजे के करीब 93 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। पश्चिम चंपारण के बाद यह पानी अन्य जिलों से होकर वैशाली और सारण की सीमा के पास सोनपुर में गंगा नदी में मिल जाता है।
09:55 AM, 27-Aug-2026

नेपाल में सेना और हेलीकॉप्टरों से राहत-बचाव अभियान जारी

नेपाल में सेना और निजी हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का इलाज नवाकोट सेना अस्पताल, जिला अस्पताल, राष्ट्रीय ट्रॉमा सेंटर, वीर अस्पताल और त्रिभुवन मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। बिहार सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और पैनिक नहीं करने की अपील की है। प्रशासन के पास बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे 06252-242418 पर सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 AM, 27-Aug-2026

कोसी बराज से 1.44 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

भीमनगर कोसी बराज से सुबह 8 बजे 1 लाख 44 हजार 680 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, नेपाल के बराह क्षेत्र में सुबह आठ बजे 89 हजार 500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड हुआ, जो घटते क्रम में है। फिलहाल कोसी नदी के जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोसी बराज से जुड़े भ्रामक तस्वीरों और वीडियो पर भी नजर रख रहा है।
08:39 AM, 27-Aug-2026

बिहार बाढ़: गंडक के जलस्तर में आंशिक वृद्धि, फिलहाल बड़ा खतरा टला, कंट्रोल रूम एक्टिव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में आई बाढ़ पर दुख जताते हुए कल देर शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। शाह ने कहा कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति का असर बिहार के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने की आशंका के बीच प्रशासन को सतर्क किया गया है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव की तैयारियां तेज की जा रही हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed