फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:42 PM, 27-Aug-2026

दिनदहाड़े चली गोलियां: बेगूसराय में ताश खेल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आम की गाछी में अचानक बरसी गोलियां

बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र में आम की गाछी में ताश खेल रहे 45 वर्षीय रणधीर राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मक्के के खेत की आड़ लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें
10:07 PM, 27-Aug-2026

बिहार: केले तोड़ने की ‘सजा’! चार बच्चों को पिलर से बांधा, लाठी-डंडों से पीटा; मामले ने पकड़ा तूल जांच शुरू

दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में चार बच्चों को पिलर से बांधकर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप पैक्स अध्यक्ष संजय यादव पर लगा है। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है। बच्चों को बांधे जाने की तस्वीर और पिटाई का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:46 PM, 27-Aug-2026

बेगूसराय: मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन पर गिरिराज का राहुल पर वार, बोले- वोट बैंक के आगे झुकती रही कांग्रेस

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शाह बानो प्रकरण और तीन तलाक के मुद्दे का जिक्र किया। और पढ़ें
09:08 PM, 27-Aug-2026

बिहार में दर्दनाक हादसा: बेटे को बचाने दौड़ी मां भी बनी करंट का शिकार, एक झटके में उजड़ गया परिवार

गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में खेत में मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंची 62 वर्षीय मां भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
08:41 PM, 27-Aug-2026

बिहार: गंडक में बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा! प्रदेश के संवेदनशील जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; बैठक आयोजित

नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए बिहार में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत की अध्यक्षता में हुई बैठक में संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता और स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए। और पढ़ें
08:19 PM, 27-Aug-2026

भागलपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना

भागलपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा की। पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और शिक्षा समेत रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:11 PM, 27-Aug-2026

बिहार: एक साल पहले हुई थी शादी, ससुराल के वॉशरूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव; भाई को बताई थी ये बात

दरभंगा के लोआम गांव में एक साल पहले ब्याही 25 वर्षीय हुस्ने आरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के वॉशरूम में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें
06:34 PM, 27-Aug-2026

बिहार: स्मैक तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन तस्करों के साथ दो होमगार्ड गिरफ्तार

पूर्णिया में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना और स्पेशल डीआईयू की टीम ने एनएच-57 से 406 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। स्मैक की खेप पास कराने के आरोप में दालकोला चेकपोस्ट के दो होमगार्ड जवान भी पकड़े गए हैं। और पढ़ें
06:24 PM, 27-Aug-2026

बिहार: जयप्रभा सेतु पर पहुंची छात्रा ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में जुटी दो राज्यों की पुलिस

बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित जयप्रभा सेतु से गुरुवार को 25 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा सौम्या सिंह ने कथित तौर पर सरयू नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में छात्रा लापता हो गई। दोनों राज्यों की पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। और पढ़ें
05:18 PM, 27-Aug-2026

बिहार: रोसड़ा DCLR कंचन झा दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरकारी आवास से 13 लाख कैश बरामद होने का दावा

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। रोसड़ा की भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा को कथित जमीनी विवाद सुलझाने के लिए दो लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई उनके सरकारी आवास पर की गई। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed