पटना छात्र आंदोलन लाइव : डाकबंगला चौराहे से छात्रों को पुलिस ने उठाया; प्रशांत किशोर ने कहा- मांगें जायज
पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर सियासत शुरू हो चुकी है। रोहिणी आचार्य ने जहां बिहार सरकार पर हमला बोला है। वहीं प्रशांत किशोर ने छात्रों की मांगों को जायज बताया है। ृइस बीच खबर है कि छात्रों को पुलिस ने डाक बंगला से उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
छात्रों की मांगें सरकार माने-प्रशांत किशोर
बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि देश भर में युवा साथी जो कर रहे हैं उसका असर ये है कि पिछले 2-3 महीनों में आप देश में लोकतंत्र की ताकत को देख रहे हैं। इसी बिहार में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया हो, सब पर लाठी चली हैं। आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार या प्रशासन दो बार सोच रहा है। ये लोकतंत्र की ताकत है और बेहतर बात है। छात्रों की जायज मांग है। उस मांग को सरकार को मानना चाहिए। छात्रों की मांगों को सरकार दबा नहीं सकती है।डाक बंगला चौराहे से कई छात्रों को हिरासंत मे लिया गया
बिहार पुलिस ने डाकबंगला चौराहे से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
VIDEO | BPSC exam row: Bihar Police detains protesters from Dak Bunglow Chauraha.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/EWPVOvs8M6
— Press Trust of India (@PTI_News) August 25, 2026
छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी-छात्र नेता दिलीप कुमार
पटना में छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि हमने कई बातों को स्वीकार नहीं किया है। हमारी मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।पटना के प्रदर्शन पर CJP का बयान; हालात अकल्पनीय हैं
पटना के प्रदर्शन पर CJP नेता सौरभ दास ने कहा कि पूरा सिस्टम ढह रहा है। भारत में अकल्पनीय हालात हैं। उदासीनता, अक्षमता और भ्रष्टाचार को हिंदू-मुस्लिम और अल्पसंख्यक-विरोधी राजनीति की आड़ में छिपाया गया था। लेकिन अब उसकी मियाद खत्म हो चुकी है। सत्ता में बैठे लोग अब क्या करेंगे?
हालात सामान्य हो रहे- SSP कार्तिकेय कुमार शर्मा
BPSC छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर SSP कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कहा कि अभी सब कुछ सामान्य है। धीरे-धीरे ट्रैफिक भी बहाल किया जा रहा है।
#WATCH | Patna | On BPSC students' protest, SSP Kartikey Kumar Sharma says, "Everything is normal as of now... We are also releasing the traffic slowly..." pic.twitter.com/lQ7G7ATrHI
— ANI (@ANI) August 25, 2026
दमनकारी नीति अपना रही बिहार सरकार-रोहिणी
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर रोहिणी आचार्य ने कहा कि संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की बजाए पुलिसिया जुल्म से छात्रों के आंदोलन का दमन करने में बिहार सरकार जुटी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बार - बार पुलिस बल का प्रयोग किया गया। दमनकारी नीति से चुप कराने की कोशिश प्रशासनिक जवाबदेही से भागने जैसा है। सम्राट सरकार को ये समझना होगा कि लोकतंत्र में दमनकारी नीतियां से कभी कोई समाधान नहीं निकलता l सरकार को तुरंत घायल अभ्यर्थियों का उचित उपचार कराना चाहिए , बल प्रयोग करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उन पर उचित प्रशासनिक कार्रवाई करनी चाहिए और छात्रों - अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से सम्मानजनक वार्ता कर अविलम्ब परीक्षा सुधार लागू करने चाहिएं ।संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की बजाए पुलिसिया जुल्म से छात्रों के आंदोलन का दमन करने में जुटी है सम्राट सरकार ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) August 25, 2026
TRE -4 परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव की मांग के लिए आज पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फिर से बिहार सरकार के द्वारा करवायी गयी पुलिसिया दमन की… pic.twitter.com/RF8kkesclz
मुख्य सचिव से मिलने गया छात्र प्रतिनिधि मंडल
प्रशासन के अफसर कुछ छात्र प्रतिनिधियों को मुख्य सचिव से मिलवाने ले गए हैं। प्रतिनिधि मंडल में शामिल छात्र नेताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे और उन्हें हल करने की मांग करेंगे। हालंकि प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि छात्रों को भी साथ ले जाना चाहिए, सभी मांगें माने बिना समझौता नहीं होना चाहिए।
डाकबंगला चौराहा पूरी तरह रणक्षेत्र में बदला
राजधानी पटना के व्यस्त डाकबंगला चौराहे पर मंगलवार को छात्रों के उग्र प्रदर्शन की वजह से स्थितियां बेहद तनावपूर्ण हो गईं। विरोध जता रहे छात्रों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया। इसके साथ ही बिगड़ते माहौल और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बलों ने बुलेटप्रूफ वाहन और स्थिति से निपटने के लिए विशेष आंसू गैस के गोले छोड़ने वाले वाहनों को भी मोर्चे पर उतारा। छात्रों के इस विशाल प्रदर्शन के कारण मंगलवार को डाकबंगला चौराहा पूरी तरह रणक्षेत्र के रूप में बदल गया। चौराहे की सड़क पर एक तरफ जहां हजारों की संख्या में छात्र जमा होकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात दिखे।
बुलेटप्रूफ वाहन पहुंचा,समझाने का प्रयास
डाकबंगला चौराहे पर जारी तनाव के बीच पुलिस की एक विशेष बुलेटप्रूफ गाड़ी के पहुंचते ही अचानक हलचल और अधिक बढ़ गई। चारों तरफ से सुरक्षा इंतजामों से तैयार इस वाहन में एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी स्थापित किया गया है। पुलिस प्रशासन इस माइक प्रणाली का उपयोग कर प्रदर्शनकारी छात्रों को संबोधित करने और उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहा है। सुरक्षा बल इलाके में लगातार मुस्तैद रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में लगे हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
पथराव में अधिकारी घायल और कई छात्र हिरासत में
लाठीचार्ज और प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के मध्य कई बार तीखी धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव किया गया, जिसमें टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हो गए। पुलिस हिरासत में लिए गए छात्रों को पहले सचिवालय थाने ले जाया गया और बाद में हवाई अड्डा थाने स्थानांतरित किया गया। दोपहर बाद तक चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में प्रदर्शनकारी जुटे रहे।
छात्रों पर लाठीचार्ज, एक का सिर फटा
70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर छात्र बढ़े। इस दौरान छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।वाटर कैनन के सामने शैंपू लगाकर नहाने लगा छात्र
डाकबंगला चौराहे पर स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारें शुरू कर दीं। हालांकि पानी की बौछारों के बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। पानी की बौछार के बीच कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर डांस करने लगे। इसी बीच एक छात्र ने प्रदर्शन के दौरान शैंपू निकालकर सिर पर लगा लिया और वाटर कैनन की बौछार में नहाने लगा। सिर पर शैंपू का झाग लगाए वह छात्र पुलिसकर्मियों के समक्ष जाकर उन्हें चिढ़ाता हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई।