फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

थाने में राहुल गांधी का धरना: कांग्रेस नेता ने कहा- जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, यहां से नहीं हिलेंगे

Fri, 21 Aug 2026 02:29 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 21 Aug 2026 02:29 PM IST
खास बातें
Register For Event

पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल में घायल शख्स को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह यहां मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-

विज्ञापन
Rahul Gandhi protests at police station over refusal to register a complaint from a student injured by a pelle
दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:24 PM, 21-Aug-2026

साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा पैलेट: राहुल गांधी

नेता राहुल गांधी ने कहा, "20 जुलाई को पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। साहिल के शरीर के निशान की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसके सबूत ये रहे। इन्हें ध्यान से देखिए। ये कहां से आए? ये वो पैलेट हैं जो उसके शरीर में धंसे हुए हैं। उसके शरीर के अंदर 200 से ज्यादा पैलेट हैं। तीन पैलेट उसकी आंख में हैं। यह लेडी हार्डिंग की रिपोर्ट है। इसमें साफ लिखा है कि उसके शरीर में 200 से ज्यादा पैलेट हैं। तीन पैलेट उसकी आंख में हैं। उसकी आंख चली गई है। वह उस आंख से अब कभी नहीं देख पाएगा।"
02:08 PM, 21-Aug-2026

राहुल बोले- अंदर कहा गया ऊपर से ऑर्डर हैं कि FIR दर्ज नहीं हो सकती

राहुल गांधी ने कहा, "20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का प्रयोग हुआ था। इसका सबूत ये पैलेट है जो कि साहिल के शरीर में थे। AIIMS की इस रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके शरीर में कितने छर्रे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने छर्रे नहीं चलाए लेकिन अगर आपने नहीं चलाए तो ये छर्रे किसी ने तो चलाए होंगे। हम केवल यह कह रहे हैं कि एफआईआर दर्ज कीजिए। अंदर से हमें बताया जा रहा है कि ऊपर से ऑर्डर है कि FIR दर्ज नहीं हो सकती है। जब तक FIR नहीं होती तब तक हम यहां से नहीं हिलेंगे।हम केवल इस परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं।
विज्ञापन
02:07 PM, 21-Aug-2026

हमें बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती है: राहुल गांधी

थाने में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा, जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, यहां से नहीं हिलेंगे। दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करे। हमें बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती है। 
02:04 PM, 21-Aug-2026

संसद पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचे आरएएफ के जवान

रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान संसद पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP से मुलाक़ात के बाद भी यहीं मौजूद हैं। उनके साथ साहिल लोचव भी हैं, जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हो गए थे। राहुल गांधी ज़ोर दे रहे हैं कि लोचव की लिखित पुलिस शिकायत पर FIR दर्ज की जाए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई नेता भी यहां मौजूद हैं।

01:37 PM, 21-Aug-2026

प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता पहुंचे डीसीपी कार्यालय

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी डीसीपी से मुलाकात के बाद भी यहीं रुके हुए हैं। उनके साथ छात्र साहिल भी हैं, जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हो गए थे। राहुल गांधी का कहना है कि साहिल की लिखित शिकायत पर FIR दर्ज की जाए। प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई नेता भी यहां पहुंचे हैं।
01:33 PM, 21-Aug-2026

दिल्ली पुलिस को देना होगा जवाब: कांग्रेस

कांग्रेस ने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया? अमित शाह और दिल्ली पुलिस को जवाब देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
01:24 PM, 21-Aug-2026

न्याय होकर रहेगा: कांग्रेस

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, 'एफआईआर दर्ज करो साहिल को न्याय दो अमित शाह और दिल्ली पुलिस कितनी भी कोशिश कर लें छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकती, न्याय होकर रहेगा।'
01:09 PM, 21-Aug-2026

भाजपा सरकार पर एमएलसी नहीं देने का लगाया आरोप

साहिल की कंप्लेन पर इन्वेस्टिगेशन नंबर ही नहीं दिया गया है, जिससे कि एफआईआर दर्ज हो सके। एम्स से भी साहिल की एमएलसी ( मेडिको लीगल केस) रिपोर्ट नहीं दी गई है, जिसको कि कंप्लेन और एफआईआर में लगाया जा सके। ये सरासर अन्याय है। अमित शाह और दिल्ली पुलिस सुन लें- ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के न्याय के लिए हम पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।
 
01:03 PM, 21-Aug-2026

साहिल और उसकी मां के साथ थाने पहुंचे हैं राहुल गांधी

कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी। साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए आज नेता विपक्ष राहुल गांधी, साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी।'
01:00 PM, 21-Aug-2026

कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- हम छात्रों के साथ खड़ें हैं

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा- 'हम छात्रों के साथ खड़ें हैं। हम न्याय के लिए खड़े हैं। हम चुप नहीं रहेंगे। एफआईआर दर्ज होने तक डीसीपी ऑफिस के बाहर धरना।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed