फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:00 AM IST
खास बातें
Register For Event

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 25 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

08:56 AM, 25-Aug-2026

रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा: पूर्वांचल-बिहार के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा कैंट से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, झांसी और खजुराहो के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों से मथुरा, धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। ट्रेनों का संचालन 26 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तिथियों पर होगा। और पढ़ें
08:52 AM, 25-Aug-2026

शाहनवाज राणा पर ईडी की कार्रवाई खत्म: 9 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की नकदी बरामद; जांच अभी बाकी!

पूर्व बसपा एमएलसी शाहनवाज राणा समेत अन्य आरोपियों पर ईडी की कार्रवाई खत्म हो गई है। इस दौरान 9 ठिकानों पर छापा मारा गया। करोड़ों की नकदी बरामद हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
विज्ञापन
08:48 AM, 25-Aug-2026

दहेज के लिए कर डाला पाप: एक ननद ने पकड़े हाथ, दूसरी ने घोंप दिया चाकू; आगरा में विवाहिता से हैवानियत

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज में अपाचे बाइक और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सास-ससुर के कहने पर एक ननद ने पीड़िता के हाथ पकड़े और दूसरी ने चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, साथ ही तीन तलाक की धमकी भी दी। और पढ़ें
08:41 AM, 25-Aug-2026

प्रार्थना हॉस्पिटल में बड़ी कार्रवाई: पैर के फ्रैक्चर का ऑपरेशन, इंजेक्शन लगते ही चली गई जान; रिकॉर्ड हुए जब्त

आगरा के यमुनापार स्थित प्रार्थना हॉस्पिटल में पैर के फ्रैक्चर के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज कुलदीप कुमार की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को औचक जांच की। टीम ने अस्पताल से मरीज के इलाज के पर्चे और जांच रिपोर्ट जब्त कर ली हैं। और पढ़ें
08:40 AM, 25-Aug-2026

UP: ‘क्यों, हो गया ईमानदारी से काम?' पैसा तय करता था फाइलों की रफ्तार, फिक्स थे हर काम के रेट, कानपुर आरटीओ

Kanpur News: आरटीओ कार्यालय में एसओजी और प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक कार्रवाई कर बाबू-दलाल गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि कार्यालय के बाहर छाते के नीचे बैठने वाले दलाल और अंदर बैठे बाबू मिलकर फाइलों के रेट तय करते थे। फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। और पढ़ें
08:36 AM, 25-Aug-2026

सुना है क्या: 'साहब को नहीं दी विदाई', साथ ही 'आसान नहीं हाथी की सवारी और तीन मिनट में ता-रा-रा' के किस्से

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:35 AM, 25-Aug-2026

UP: 'एक लाख में बनता फर्जी प्रमाणपत्र', एसटीएफ के रडार पर डॉक्टर-कर्मचारी, सीएमओ बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

Kanpur Fake Disability Certificate In Bank PO Exam: कानपुर में बैंक पीओ परीक्षा के दौरान फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के जरिए सॉल्वर बैठाए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के भीतर सक्रिय एक बड़े कॉकस का खुलासा हुआ है। एसटीएफ और सीएमओ स्तर से हो रही जांच में डॉक्टरों, कर्मचारियों और तकनीशियनों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
  और पढ़ें
08:34 AM, 25-Aug-2026

UP: 'हिजाब इस्लामिक आस्था का जरूरी हिस्सा नहीं', कोर्ट से छात्रा को बड़ा झटका; फैसले में अदालत ने कही ये बात

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज की छात्रा की ओर से हिजाब पहनने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि हिजाब इस्लामिक आस्था का जरूरी हिस्सा नहीं है। और पढ़ें
08:34 AM, 25-Aug-2026

आवास विकास परिषद: छिन गई कुर्सी, दफ्तर कुर्क, 'साहब' का फोन स्विच ऑफ! मानचित्र-शमन अटके, भटक रहे आवेदक

आगरा में 29 भूस्वामियों का 8.65 करोड़ रुपये का मुआवजा न चुकाना निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सूरज पाल को भारी पड़ गया, जिसके चलते राजस्व टीम ने उनके दफ्तर को कुर्क कर कुर्सी-मेज और पंखे तक जब्त कर लिए हैं। कार्यालय पर ताला लटकने के कारण मानचित्र जांच और शमन जैसे तमाम जरूरी काम ठप हैं तथा आवेदक परेशान होकर लौट रहे हैं। और पढ़ें
08:25 AM, 25-Aug-2026

मां का आंचल या दादी की गोद: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा मासूम किसके पास रहेगा, जानें कोर्ट ने किसे दी सुपुर्दगी

आगरा परिवार न्यायालय ने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे की सुपुर्दगी उसकी मां के बजाय दादी को सौंपने का आदेश दिया है। अदालत ने बच्चे की विशेष देखभाल की जरूरत और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed