फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman murder case: Application filed for non-bailable warrants against Shraddha and three others

कारोबारी हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा, बहन और ड्राइवर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, पुलिस बोली- पर्याप्त सबूत हैं

Fri, 16 Oct 2026 08:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 16 Oct 2026 08:16 PM IST
सार
Register For Event

लखनऊ हजरतगंज में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में पुलिस ने मॉडल श्रद्धा शर्मा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर आदिल उर्फ दानिश के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। 

विज्ञापन
Businessman murder case: Application filed for non-bailable warrants against Shraddha and three others
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया। हजरतगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि अब तक की जांच में तीनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें नेपाल सीमा के पास दबिश दे रही हैं। लखनऊ पुलिस बहराइच पुलिस और अन्य एजेंसियों की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि नौ अक्तूबर की शाम सात बजे घटना के बाद आरोपी घायल शिवा को सबसे पहले गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। उस वक्त शिवा की सांस चल रही थी, लेकिन हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आरोपी शिवा को लोहिया अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहीं से आरोपियों ने शिवा के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन जब तक ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, तब तक शिवा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस की जांच में पता चला है कि मॉडल श्रद्धा भी कार में अस्पताल के बाहर मौजूद थी।
 

Trending Videos

पुलिस के सक्रिय होने से पहले छोड़ दिया था शहर

जांच में पता चला है कि वारदात के बाद आरोपी पुलिस के सक्रिय होने से पहले ही शहर छोड़ चुके थे। वे रात में एसयूवी से सीतापुर के रास्ते बहराइच के रुपईडीहा पहुंचे और सीमा के पास गाड़ी खड़ी कर 10 अक्तूबर की सुबह 6:20 बजे सीमा पार कर नेपाल में प्रवेश कर गए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों का भागना उनकी भूमिका को संदिग्ध बनाता है। श्रद्धा, रश्मि और दानिश की गिरफ्तारी पर पहले ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।

 

 

विधानसभा पास लगी ऑडी भी जांच के दायरे में

पुलिस को जांच में पता चला है कि घटना के बाद श्रद्धा के अपार्टमेंट में विधानसभा पास लगी एक ऑडी कार भी पहुंची थी। पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही, ऑडी सवार लोगों का श्रद्धा से क्या संबंध है, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed