फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather fluctuations in the state will subside; nights will now gradually get colder; rain is likely tomor

यूपी: प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव थमेगा, अब धीरे-धीरे ठंडी होंगी रातें; कल बारिश होने की संभावना

Fri, 16 Oct 2026 10:10 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 16 Oct 2026 10:10 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से मौसम में उतार-चढ़ाव थमने के आसार हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रह सकता है। दिन का तापमान करीब दो डिग्री बढ़ने, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन
UP Weather fluctuations in the state will subside; nights will now gradually get colder; rain is likely tomor
बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव थमने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय धीरे-धीरे ठंडक बढ़ेगी।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कमजोर पड़ रहा है। इसके चलते बादलों की सक्रियता कम होगी और धूप अधिक खिलेगी। अगले एक सप्ताह में दिन अपेक्षाकृत गर्म और रातें ठंडी होने लगेंगी।

विज्ञापन

 


 

Trending Videos

लखनऊ में 33.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ राजधानी में धूप खिली। दोपहर में कुछ देर बादलों की आवाजाही हुई, लेकिन इसके बाद फिर धूप निकल आई। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

पश्चिमी यूपी में बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं, जिनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। पूर्वांचल में भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश दर्ज की गई।

बारिश के आंकड़ों के मुताबिक, बागपत में 58 मिलीमीटर, मथुरा में 34 मिलीमीटर और मुजफ्फरनगर में 34.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में दिन के समय मौसम में नरमी रही।

 

विज्ञापन

शनिवार से बारिश से राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। इस बदलाव के साथ ही सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। फिलहाल प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने और तापमान में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed