{"_id":"6abeac239f477ea3cd012ec8","slug":"collusion-in-overloading-racket-seven-transport-department-employees-suspended-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ओवरलोडिंग के खेल में मिलीभगत, सात परिवहनकर्मी निलंबित; सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ओवरलोडिंग के खेल में मिलीभगत, सात परिवहनकर्मी निलंबित; सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी
Fri, 02 Oct 2026 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:23 AM IST
इनमें प्रयागराज में तैनात पांच प्रवर्तन सिपाही, एक पर्यवेक्षक और एक चालक शामिल हैं। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सातों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
ओवरलोड वाहनों के संचालन में संलिप्तता के आरोप में परिवहन विभाग के सात कर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें प्रयागराज में तैनात पांच प्रवर्तन सिपाही, एक पर्यवेक्षक और एक चालक शामिल हैं। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सातों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
निलंबित कर्मियों में पंकज सिंह, अनिल कुमार सिंह, आशीष त्रिपाठी, रंजीत सिंह, रमेश मिश्रा, शीतला प्रसाद यादव और जनार्दन शर्मा शामिल हैं। विभागीय जांच में ओवरलोडिंग से जुड़े मामले में इन कर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद निलंबन किया गया। परिवहन आयुक्त ने कहा कि मामले में सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन