फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DAV College won the Under-17 and Under-14 titles.

Lucknow News: डीएवी कॉलेज ने अंडर-17 और अंडर-14 का खिताब जीता

Sat, 22 Aug 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
DAV College won the Under-17 and Under-14 titles.
डीएवी कॉलेज ने अंडर-17 और अंडर-14 का खिताब जीता
लखनऊ। डीएवी कॉलेज के खिलाड़ियों ने जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-14 का खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 में डीएवी इंटर कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज को 2-1 से हराया। अंडर-14 में भी डीएवी इंटर कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार ने डीएवी इंटर कॉलेज को 4-3 से पटखनी दी। विजेता टीमें 23 अगस्त को लखनऊ में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। डीएवी इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में जिले के 15 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में चयन प्रक्रिया के जरिये टीम का चयन किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक वेद प्रकाश यादव, जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव अमित श्रीवास्तव, राजकुमार त्रिपाठी, आलोक कल्यानी, मनोज पटेल, विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed