फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government takes action against those making fake videos of schools, directs district magistrates

UP: स्कूलों के फर्जी वीडियो बनाने वालों पर सरकार का एक्शन, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश; बाढ़ को लेकर अलर्ट

Sat, 22 Aug 2026 08:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Aug 2026 08:58 PM IST
सार
Register For Event

UP schools: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों के फर्जी और भ्रामक वीडियो पर बनाए जाने पर सख्त ऐतराज जताया है। 

विज्ञापन
UP: Government takes action against those making fake videos of schools, directs district magistrates
सीएम योगी का सख्त फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 स्कूल-कॉलेजों को लेकर गलत और भ्रामक वीडियो बनाकर माहौल बिगाड़ने वालों पर अब सीधे एफआईआर होगी। मुख्यमंत्री ने ऐसे वीडियो प्रसारित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर भी शिकंजा कसने को कहा है। जिलाधिकारियों को चीनी की कीमत और उपलब्धता पर नजर रखने के साथ कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों को लेकर किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलाने से माहौल खराब होता है। इसलिए भ्रामक वीडियो और सूचनाओं की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही सिर्फ कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए स्कूलों की वास्तविक स्थिति भी सामने लाई जाए। उन्होंने मिड-डे मील, बच्चों के लिए शौचालय, कक्षाओं और दूसरी सुविधाओं की स्थलीय जांच कराने को कहा। जिलाधिकारियों को नियमित स्कूल निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। बाल वाटिकाओं का संचालन भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

विज्ञापन

चीनी का छह महीने का स्टॉक उपलब्ध

UP: Government takes action against those making fake videos of schools, directs district magistrates
प्रदर्शनों पर सीएम योगी सख्त। - फोटो : अमर उजाला।
चीनी को लेकर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रदेश में करीब छह महीने की जरूरत के बराबर स्टॉक मौजूद है। ऐसे में जमाखोरी या कालाबाजारी के जरिए कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में चीनी की कीमत और उपलब्धता पर नजर रखेंगे। अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। लोगों को चीनी के स्टॉक की सही जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अफवाह से बाजार में अनावश्यक दबाव न बने। जरूरत पड़ने पर चीनी मिलों को चलाने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में किसानों को अब तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। किसानों के भुगतान में किसी तरह की देरी न हो, इसके निर्देश दिए गए।

जलभराव पर अफसर मैदान में उतरें
प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद में जलभराव की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले इलाकों को चिह्नित कर जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और बंद नालों की तत्काल सफाई कराने को कहा गया। नालों पर अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। वहीं प्रदेश के सभी 762 नगर निकायों की मुख्यालय स्तर से निगरानी होगी। महापौर और नगर निकाय अध्यक्षों को पार्षदों के साथ मौके पर जाकर जलभराव और सफाई व्यवस्था देखने को कहा गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन और इस्तेमाल पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बाढ़ को लेकर सतर्क रहें डीएम
19 बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने और कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रखने को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाने के साथ पका भोजन और सूखा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जहां नदी की धारा आबादी की ओर बढ़ रही है, वहां समय रहते ड्रेजिंग कराने को कहा गया। संवेदनशील स्थान पहले से चिह्नित किए जाएंगे। बाढ़ में मकान क्षतिग्रस्त होने वालों को भूमि का पट्टा देकर मुख्यमंत्री आवास योजना से घर दिलाने के निर्देश दिए।

बहराइच में पेट्रोलिंग, सीमा पर निगरानी
बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए गश्त बढ़ाने और सीमावर्ती जिलों में तस्करी पर लगातार नजर रखने को कहा गया। तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed