फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employees in UP are standing their ground stubbornly Even after being transferred

यूपी: तबादले के बाद भी अंगद की तरह पैर जमाए हैं कर्मचारी, बेसिक शिक्षा विभाग ने मांगी ऐसे लोगों की सूचना

Fri, 02 Oct 2026 11:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 11:06 PM IST
सार
Register For Event

यूपी में तबादले के बाद भी विभागों में कर्मचारी अंगद की तरह पैर जमाए हैं। शासन ने कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ सहायक व प्रधान सहायक का तबादला किया था। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण न करने वालों की सूचना मांगी है। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
employees in UP are standing their ground stubbornly Even after being transferred
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में तबादला हो गया, लेकिन कर्मचारी पुराने ठिकाने से हटने को तैयार नहीं। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में वर्षों से जमे कर्मचारियों के 11 सितंबर को किए गए तबादले के बाद करीब आधे ने अब तक नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। विभाग ने अब संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को तत्काल कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने और उनकी जगह नए कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शासन ने कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक और आशुलिपिक संवर्ग के 488 कर्मचारियों का तबादला किया था। इनमें से करीब आधे कर्मचारी अभी भी पुराने तैनाती स्थल पर अंगद की तरह पैर जमाए हुए हैं। निदेशालय स्तर से मांगी गई जानकारी भी जिलों और मंडलों से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजकर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले कर्मचारियों की सूचना तत्काल मांगी है। उन्होंने कहा है कि सभी जिलों के बीएसए, डीआईओएस, मंडलीय सहायक व संयुक्त शिक्षा निदेशकों की ओर से सूचना देने में लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ भी तबादले के बाद नहीं हट रहे

शासन ने पिछले दिनों 118 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का भी तबादला किया था। इनमें बड़ी संख्या में अधिकारी नई तैनाती वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं। बीईओ बीच सत्र में तबादला किए जाने को मुद्दा बनाकर विरोध कर रहे हैं। 



बेसिक शिक्षा निदेशालय ने अब सभी मंडलों और जिलों से बीईओ के कार्यभार ग्रहण करने की स्थिति की सूचना तलब की है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और बीएसए को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है, ताकि इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed