फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold worth 100 crore brought from Nepal in three months two smugglers caught with 10 kg of gold

सोने की तस्करी: नेपाल से तीन महीने में लाए 100 करोड़ का सोना, दस किलो गोल्ड के साथ पकड़े गए दो तस्कर

Tue, 25 Aug 2026 05:16 AM IST
Digvijay Singh सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 05:16 AM IST
सार
Register For Event

सोना तस्करी के मामले में कन्नौज से पकड़े गए तस्करों व उनके साथियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने में छह बार नेपाल से करीब 100 करोड़ रुपये का सोना भारत लाए हैं।

विज्ञापन
Gold worth 100 crore brought from Nepal in three months two smugglers caught with 10 kg of gold
नेपाल से सोने की तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोना तस्करी के मामले में कन्नौज से पकड़े गए तस्करों व उनके साथियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने में छह बार नेपाल से करीब 100 करोड़ रुपये का सोना भारत लाए हैं। इस सोने की खेप को यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों में पहुंचाया गया। फिर रकम वापस नेपाल के सप्लायर तक पहुंचाई गई। आरोपियों ने इसका खुलासा किया है। कस्टम ने सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कन्नौज में 22 अगस्त को एक कार की पुलिस जीप से टक्कर हुई थी। तलाशी में कार से 10 किलो सोने की ईंटें मिलीं। महराजगंज निवासी संदीप जायसवाल और नेपाल के सरोज पंथ को पकड़ा गया। कस्टम टीम तस्करों को लेकर लखनऊ आई थी। ये दोनों सोने की खेप दिल्ली ले जा रहे थे।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कनेक्शन
जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनसे तस्करों के तार कई सराफा कारोबारियों से जुड़े होने की बात पता चली है। सोना सप्लाई करने वाले तस्करों को प्रति चक्कर एक से दो लाख रुपये दिए जाते थे। खाड़ी देशों से सोने की खेप नेपाल पहुंचाई जाती है। वहां से सड़क मार्ग से इसे भारत लाया जाता है, क्योंकि एयरपोर्ट पर सख्ती अधिक होती है। यह बॉर्डर सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed