{"_id":"6a8da7e64d2885cbdc064a33","slug":"up-major-changes-are-underway-in-the-state-s-government-schools-with-aided-schools-set-to-undergo-a-makeover-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, होगा एडेड विद्यालयों का कायाकल्प; बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, होगा एडेड विद्यालयों का कायाकल्प; बजट जारी
Tue, 25 Aug 2026 08:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:04 PM IST
Secondary schools in UP: यूपी के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होने जा रहा है। एडेड विद्यालय के लिए करीब 10 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यूपी के स्कूलों में होगा बदलाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत संवारने के अभियान को और गति दी गई है। इसके तहत 72 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में जीर्णोद्धार, पुननिर्मिण, मरम्मत व अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 9.62 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में एडेड विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं और बिल्डिंग को बेहतर कराने के लिए शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की है। अब प्रदेश में इसका तेजी से विस्तार हो रहा है। इसके तहत काफी विद्यालयों को बजट देकर उनको संवारने की कवायद चल रही है। इस क्रम में राजधानी लखनऊ के 7, अमेठी के दो, गोंडा के पांच, बलरामपुर का एक, अंबेडकरनगर के पांच, मथुरा के पांच, महराजगंज के तीन समेत कुल 72 विद्यालयों को बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव संदीप परमार ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को जारी पत्र में कहा है कि इसमें से 50 कॉलेजों को दूसरी व 22 को तीसरी किस्त के रूप में निर्माण, पुर्ननिर्माण, मरम्मत व अवस्थापना सुविधाओं के लिए कुल 9.62 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी तरह कन्नौज के एक विद्यालय के 7.45 लाख का भी बजट स्वीकृत किया गया है। विभाग इसके अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द निर्माण आदि के काम नियमानुसार पूरा कराएं।
विज्ञापन