{"_id":"6a8f278db7a1136881080b20","slug":"heavy-rainfall-in-up-rain-alert-for-17-districts-weather-to-remain-the-same-for-two-days-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में जमकर बरसे बादल: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में जमकर बरसे बादल: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Wed, 26 Aug 2026 11:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:24 PM IST
यूपी के बुंदेलखंड सहित विभिन्न इलाकों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहने के अनुमान हैं। 28 के बाद मानसून कमजोर पड़ेगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बुधवार को बुंदेलखंड समेत विभिन्न इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 28 अगस्त तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड समेत कुल 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 220 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं महोबा में 155 मिमी, बांदा में 123 मिमी और चंदौली में 117 मिमी बारिश हुई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक यूपी दक्षिणी और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने वाली है। 28 अगस्त के बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
इन 17 जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में।
विज्ञापन