फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Deceased patient kept on ventilator for five days, Rs 5 lakh charged; Human Rights Commission takes s

लखनऊ: मृत मरीज को पांच दिन वेंटिलेटर पर रखा, वसूले पांच लाख रुपये; शिकायत पर मानवाधिकार आयोग सख्त

Sat, 24 Oct 2026 10:46 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 24 Oct 2026 10:46 AM IST
सार
Register For Event

लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल पर मृत मरीज को पांच दिन तक वेंटिलेटर पर रखने और परिजनों से पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले में संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। जवाब नहीं मिलने पर आयोग ने जिलाधिकारी को समन जारी कर आठ दिसंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Lucknow Deceased patient kept on ventilator for five days, Rs 5 lakh charged; Human Rights Commission takes s
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क

विस्तार

ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में मृत मरीज को जिंदा बताकर पांच दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। तीमारदारों से पांच लाख रुपये वसूले गए। इसकी शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी को जांच के निर्देश देने के साथ डीएम को समन जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


सीतापुर के अटरिया दरियापुर गांव निवासी डेंगू पीड़ित विशाल पांडेय को ठाकुरगंज के अस्पताल में 20 अक्तूबर 2024 को भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया। परिजनों का आरोप था कि मौत के बाद भी विशाल को पांच दिन वेंटिलेटर पर रखा गया। जब वे जबरन वार्ड में घुसे तो विशाल को मृत पाया। उसके शरीर से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद परिवारीजनों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आख्या सहित पेश होने का आदेश

विशाल के परिचित महाराष्ट्र के ठाणे निवासी आसिफ आबिद खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में मामले की शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने 21 जनवरी 2025 को डीएम को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 22 अगस्त 2025 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट की आख्या मिली। इसमें चिकित्सकीय विशेषज्ञ की राय मांगे जाने का जिक्र था। 30 जनवरी 2026 को डीएम को दो सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए पर जवाब नहीं मिला। 

इस पर आयोग ने नाराजगी जताई। मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत डीएम को समन जारी किया गया। आयोग ने डीएम को आख्या सहित आठ दिसंबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित आयोग के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि एक दिसंबर तक आख्या उपलब्ध करा दी जाती है तो व्यक्तिगत उपस्थिति की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

पूरे मामले की रिपोर्ट भिजवाई जा रही

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि मानवाधिकार आयोग ने जांच रिपोर्ट मांगी है। इसे तैयार कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता को बयान दर्ज कराने के लिए कई बार पत्र भेजा पर वह नहीं आया। पूरे मामले की रिपोर्ट भिजवाई जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed