फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister ak sharma

Lucknow News: जलनिकासी का नगर विकास मंत्री ने लिया जायजा

Sun, 27 Sep 2026 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
minister ak sharma

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बीच नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को विभिन्न इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर मेमोरियल पार्क के पास अंडरब्रिज, इंदिरा नगर के सी ब्लॉक, रहीम नगर और महानगर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मंत्री ने अधिकारियों को बारिश के दौरान अलर्ट मोड में रहने और जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पंपिंग, सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंडरब्रिज में जलभराव नहीं मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने राजधानी के सभी अंडरपास और निचले इलाकों को चिह्नित कर स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

इंदिरा नगर के सी ब्लॉक में स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला बनने से इस बार जलभराव की समस्या नहीं हुई। मंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में हुई रिकॉर्ड बारिश के बावजूद जलनिकासी के कार्यों से गंभीर जलभराव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed