फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Platform changes for 85 trains starting today

Lucknow News: आज से 85 ट्रेनों का बदलेगा प्लेटफॉर्म

Wed, 16 Sep 2026 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Platform changes for 85 trains starting today
प्रती​कात्मक।
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर कॉनकोर्स के निर्माण कार्य के कारण उत्तर रेलवे ने जंक्शन पर 27 दिन का ब्लॉक लिया है। 16 सितंबर से 12 अक्तूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर एक और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ढांचा खड़ा करने के काम के कारण यह ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान ट्रेन 22121/22 लोकमान्य तिलक-लखनऊ एक्सप्रेस 19 व 26 सितंबर और तीन, 10 अक्तूबर को लखनऊ जं. पर आएगी-जाएगी। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेन की स्थिति देखकर ही स्टेशन आएं।
विज्ञापन


कम दूरी तक चलेंगी यह ट्रेनें
64701/02 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ अब कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी-जाएगी।
54338/54332 शाहजहांपुर-बलामू-लखनऊ ट्रेनों की यात्रा आलमनगर पर ही खत्म होगी और यहीं से ट्रेनें चलेंगी।
22683/84 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेठिया तक ही आएगी-जाएगी।
64212 कानपुर-लखनऊ मानकनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
15107/08 बनारस-लखनऊ उतरेठिया पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और यहीं से चलेगी।

----

बदले रूट से चलेंगी 38 से ज्यादा ट्रेनें
प्रयागराज संगम-बरेली, हावड़ा-देहरादून, आनंद विहार-दानापुर, बरौनी-अंबाला, बनारस-नई दिल्ली, सूरत-मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी-ओखा, आनंद विहार-गोरखपुर समेत 30 से ज्यादा ट्रेनें जंक्शन नहीं आएंगी। इन्हें उतरेठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर और मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर होकर चलाया जाएगा। लखनऊ का ठहराव रद्द रहेगा। उतरेठिया और आलमनगर में अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed