फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired bank employee arrested for abetting builder's suicide.

Lucknow News: बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Retired bank employee arrested for abetting builder's suicide.
लखनऊ। इंदिरानगर निवासी बिल्डर कामरान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। इसे इंदिरानगर पुलिस ने बेंगलूरू से बृहस्पतिवार को पकड़ा है। मामले के विवेचक दरोगा आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के सारनाथ का निवासी संतोष सिंह है। साथी अमित अभी गायब चल रहा है। विवेचक ने बताया कि 2024 में कामरान की मां जेबा अंजुम ने थाने में संतोष और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेबा ने एफआईआर के जरिये बताया था कि बेटे कामरान को 25 लाख रुपये के लोन की जरूरत थी। इस संबंध संतोष और अमित ने उसकी मदद करने की बात कही थी और 4.90 लाख रुपये कमीशन की मांग की थी। आरोप था कि दोनाें ने कमीशन ले लिया था, मगर वह कामरान को लोन नहीं दिला सके थे। आहत होकर कामरान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने सुसाइड नोट में खुदकुशी का जिम्मेदार संतोष और अमित को बताया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी भागे चल रहे थे। 17 अगस्त को पुलिस को संतोष की लोकेशन बेंगलुरु में मिली। पुलिस ने वहां पहुंच कर उसे पकड़ लिया। पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ पहुंची। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले पुलिस एक टीम अमित की भी तलाश में लगी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed