फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student killed in collision with vehicle coming from the opposite direction.

Lucknow News: विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

Fri, 21 Aug 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Student killed in collision with vehicle coming from the opposite direction.
लखनऊ। 1090 चौराहे के पास बुधवार देर रात स्कूटी से जा रहे एलएलबी छात्र प्रखर त्रिवेदी (23) की विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के वक्त स्कूटी सवार प्रखर ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन



वह मूलरूप से लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ का निवासी था। फूफा अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रखर कैसरबाग के मकबूलगंज में किराये के मकान में रहकर एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर रात वह किसी से मिलने के लिए स्कूटी से 1090 चौराहा जा रहे थे। 1090 चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रखर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें प्रखर की मौत की जानकारी हुई। प्रखर के परिवार में पिता अश्विनी त्रिवेदी हैं, जो खेती-किसानी करते हैं। उनके दो भाई भी हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed