फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shri Krishna Janmotsav celebrated with great fanfare at Imar Gomti Green devotees danced to devotional songs

जन्माष्टमी: इमार गोमती ग्रीन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 05 Sep 2026 04:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 04:06 PM IST
सार
Register For Event

राजधानी के इमार गोमती ग्रीन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमे। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने समां बांधा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shri Krishna Janmotsav celebrated with great fanfare at Imar Gomti Green devotees danced to devotional songs
इमार गोमती ग्रीन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के इमार गोमती ग्रीन में सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसायटी के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान भजनों की मधुर धुन शुरू होते ही पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। भक्ति गीतों पर पुरुष, महिलाएं और बच्चे झूमते और नृत्य करते नजर आए। वहीं, श्रीकृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा प्रतीत हुआ मानो श्रीकृष्ण जन्मोत्सव स्वयं सोसायटी परिसर में साकार हो उठा हो।

विज्ञापन

Shri Krishna Janmotsav celebrated with great fanfare at Imar Gomti Green devotees danced to devotional songs
श्री कृष्ण के साक्षात बाल स्वरूप में उपस्थित सोसायटी के बच्चे ने पूजा की। - फोटो : अमर उजाला
आयोजकों ने बताया कि जन्मोत्सव का आयोजन सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना के उद्देश्य से किया गया। आयोजन धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर सामूहिक श्रद्धा, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने वाला बन गया।

कार्यक्रम में सोसायटीवासियों की उत्साहपूर्ण और गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। सनातन धर्म मंच की ओर से आयोजन में सहभागी सभी निवासियों का आभार जताया गया। कहा कि सामूहिक सहभागिता ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक शक्ति है।
 

Shri Krishna Janmotsav celebrated with great fanfare at Imar Gomti Green devotees danced to devotional songs
इमार गोमती ग्रीन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
मंच के सदस्यों ने लोगों से आह्वान किया कि प्रेम, श्रद्धा, सहयोग और एकजुटता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाया जाए और सनातन मूल्यों की प्रतिष्ठा के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed