{"_id":"6a8689d35f76a2bb8c04a707","slug":"subsidence-continues-on-the-kanpur-lucknow-expressway-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Expressway: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने का सिलसिला जारी, चार और स्थानों पर 140 मीटर सड़क धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Expressway: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने का सिलसिला जारी, चार और स्थानों पर 140 मीटर सड़क धंसी
Thu, 20 Aug 2026 10:30 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:30 AM IST
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क लगातार धंस रही है। बुधवार को भी चार स्थानों पर और सड़क धंस गई। निर्माण एजेंसी दिन रात मरम्मत में जुट गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क धंसने का सिलसिला जारी है। ट्रैफिक डायवर्जन कर रोज औसतन 1000 मीटर पैचवर्क कराया जा रहा है। बुधवार को चार और स्थानों पर 140 मीटर सड़क धंस गई, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
छह स्थानों पर सड़क पटरी और किनारे की मिट्टी धंसने से सड़क को नुकसान का खतरा है। निर्माण एजेंसी ने अब एक्सप्रेसवे की दिन-रात मरम्मत शुरू की है। नालियों की सफाई और मरम्मत के बाद भी मिट्टी बहने और दबने से दर्जनों स्थानों पर सेफ्टी ग्रिल भी दब गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आजम खां पर शिकंजा: सरकारी धन का दुरुपयोग, ब्लैक मनी, फर्जी दानदाता, डमी ट्रस्टी; ये प्रमाण बने कार्रवाई की वजह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अध्ययन में सामने आए चिंताजनक आंकड़े: हर तीन में से दो युवा स्मार्टफोन की लत के शिकार, बढ़ रहा अवसाद
बढ़ी वाहनों की संख्या: एक ओर कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की खबरें आ रही हैं, दूसरी ओर इस पर चलने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। एनएचएआई का कहना है कि टोल वसूली के दौरान रोज 12-13 हजार वाहन आ-जा रहे थे। फ्री होने पर संख्या 15 हजार पर पहुंच चुकी है।