फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swine flu doesn't cause fever breathing problems can be fatal

स्वाइन फ्लू: बुखार नहीं, सांस की दिक्कत बन सकती है जानलेवा; जानिए कैसे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है H1N1

Fri, 28 Aug 2026 12:43 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 12:43 PM IST
सार
Register For Event

स्वाइन फ्लू में बुखार नहीं, सांस की दिक्कत जानलेवा बन सकती है। आगे पढ़ें और जानिए H1N1 कैसे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है? 

विज्ञापन
Swine flu doesn't cause fever breathing problems can be fatal
स्वाइन फ्लू का संक्रमण - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण शुरुआत में सामान्य फ्लू जैसा ही नजर आता है, लेकिन गंभीर होने पर यह फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। कई मामलों में बुखार से नहीं, बल्कि संक्रमण के कारण सांस लेने में गंभीर दिक्कत और शरीर के दूसरे अंगों के प्रभावित होने से मरीज की मौत हो जाती है।

विज्ञापन


एच1एन1 वायरस फेफड़ों तक पहुंचकर उनकी छोटी वायु थैलियों (एल्वियोली) में सूजन पैदा कर सकता है। गंभीर संक्रमण में इनमें तरल भरने लगता है और खून में ऑक्सीजन की मात्रा तेजी से गिर सकती है। इससे निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है। यही मौत की प्रमुख वजहों में शामिल है। यह जानकारी केजीएमयू के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के एचओडी डॉ. वेद प्रकाश ने दी।

विज्ञापन

खुद की इम्यूनिटी सिस्टम ही साबित होती है दुश्मन

उन्होंने बताया कि गंभीर संक्रमण में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत तेज प्रतिक्रिया कर सकती है। स्वाइन फ्लू में कई बार खुद की इम्यूनिटी सिस्टम ही दुश्मन साबित होती है। इससे फेफड़ों में सूजन और ऊतक क्षति बढ़ सकती है। स्थिति बिगड़ने पर संक्रमण और ऑक्सीजन की कमी का असर हृदय, किडनी समेत दूसरे अंगों पर भी पड़ सकता है और मल्टी ऑर्गन फेल्योर का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मरीजों में ज्यादा खतरा

डॉ. वेद प्रकाश के मुताबिक, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और डायबिटीज, अस्थमा, हृदय या किडनी की बीमारी वाले मरीजों में गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे मरीजों में सांस फूलना, लगातार तेज बुखार या ऑक्सीजन कम होना दिखे तो तत्काल चिकित्सकीय जांच जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed