{"_id":"6abaad91684de7973a0165c0","slug":"the-elevated-lane-of-the-kanpur-lucknow-expressway-will-open-today-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मंगलवार दोपहर से खुलेगी कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस की एलिवेटेड लेन, हो चुकी है मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मंगलवार दोपहर से खुलेगी कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस की एलिवेटेड लेन, हो चुकी है मरम्मत
Mon, 28 Sep 2026 11:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
यूपी: मंगलवार दोपहर से खुलेगी कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस की एलिवेटेड लेन, हो चुकी है मरम्मत
यूपी: मंगलवार दोपहर से खुलेगी कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस की एलिवेटेड लेन, हो चुकी है मरम्मत
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:40 PM IST
एक्सप्रेसवे पर कानपुर-लखनऊ लेन में बंथरा के पास किमी संख्या 14.4 पर स्लैब का कंक्रीट गिर गया था। इसके बाद 14 सितंबर से एक लेन बंद कर दी गई थी। अब इसे मंगलवार दोपहर को खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की बंद चल रही लेन मंगलवार दोपहर से खोली जाएगी। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत एनएचएआई द्वारा कराई जा चुकी है। बारिश के चलते तारकोल की लेयर चढ़ाने में देरी की वजह से इसे मंगलवार को खोला जा रहा है, जबकि पहले इसे 25 सितंबर को खोलना था।
विज्ञापन
मामला बीते 13 सितंबर का है। एक्सप्रेसवे पर कानपुर-लखनऊ लेन में बंथरा के पास किमी संख्या 14.4 पर स्लैब का कंक्रीट गिर गया था। इसके बाद 14 सितंबर से एक लेन बंद कर दी गई थी। बनी के आगे से वाहनों को नीचे उतार कर सर्विस रोड से ही लखनऊ भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे: सामने आई पानी भरने की वजह, बिजली की लाइन ऊपर करने के बजाय नीचे किया गया एक्सप्रेसवे का लेवल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चक्रवाती बारिश खत्म होते ही मौसम ने लिया यू-टर्न, पूरे प्रदेश में खिली तेज धूप; आठ डिग्री तक चढ़ेगा पारा
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की गई थी। वहां लगभग ढाई मीटर के स्पैन को बदल कर उच्च क्षमता का लगाया गया है। काम 24 तक पूरा कर लिया गया था। लेकिन सड़क पर डामर की लेयर बिछाने में बारिश के कारण देरी हुई है। अब यह काम भी पूरा कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर तक लेन खोल दी जाएगी।