फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After days of rain, monsoon's scope will shrink from Friday, with rain likely in these districts.

यूपी: कई दिनों तक चली बारिश के बाद शुक्रवार से सिमटेगा मानसून का दायरा, इन जिलों में बरसात की संभावना

Thu, 20 Aug 2026 10:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Aug 2026 10:19 PM IST
सार
Register For Event

Weather in UP: यूपी में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश में अब कमी आने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश का दायरा घटने जा रहा है। 
 

विज्ञापन
UP: After days of rain, monsoon's scope will shrink from Friday, with rain likely in these districts.
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में अगस्त के तीसरे सप्ताह में मानसून मेहरबान रहा, लेकिन अब बारिश की रफ्तार धीमी होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में मानसूनी गतिविधियां दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित हो जाएंगी। पश्चिमी यूपी में बारिश कमजोर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेश में कई जगह अच्छी बारिश हुई। जालौन में सबसे अधिक 130.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एटा में 125, हरदोई में 101, फतेहपुर में 97.3 और चित्रकूट में 95 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन मानसून दक्षिणी और पूर्वी यूपी में सक्रिय रहेगा। वहीं पश्चिमी यूपी में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed