फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh's sharp retort to Yogi and Mayawati's allegations, said - we, not BSP, broke the alliance.

यूपी: योगी और मायावती के आरोपों पर अखिलेश का तीखा पलटवार, कहा- हमने बसपा से नहीं तोड़ा था गठबंधन

Sat, 22 Aug 2026 08:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Aug 2026 08:36 PM IST
सार
Register For Event

UP Assembly elections: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती और सीएम योगी के द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा उनकी पार्टी क्यों नहीं तोड़ पाई। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh's sharp retort to Yogi and Mayawati's allegations, said - we, not BSP, broke the alliance.
अखिलेश यादव ने किया पलटवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पीडीए को पाकिस्तान बताते है, ऐसे तो बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री पीडीए से घबराए हुए हैं। इसीलिए वे पीडीए की परिभाषा बदलते हैं। सीएम मुख्यमंत्री आजकल बच्चों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। बच्चों को गोदी में ले रहे है। चुनाव बाद उनके पास यह सब करने का बहुत समय हो जाएगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। समाजवादी सरकार में प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। समाजवादी पार्टी दिव्यांगजनों के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सपा के संसदीय दल में कोई तोड़फोड़ नहीं कर पाई, उसकी वजह हमारे परिवार के ही पांच सांसद हैं। मुस्लिम सांसदों के साथ ही कट्टर समाजवादी सांसद होने के चलते भी भाजपा सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरठ में किसानों पर बड़े पैमाने पर अन्याय हुआ। जाति को टारगेट कर मारा पीटा गया, गालियां दी गईं। प्रयागराज में एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुआ था। उसके बाद भी शहर की हालत खराब है। गोरखपुर में तो हर बरसात में सड़क पर नाव चलती है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब सपा ने महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का वादा किया था, तब भाजपा के लोग तमाम बातें कर रहे थे। अब वो भी घोषणा कर रहे है। भाजपा झूठे वादे करती है। बिहार समेत अन्य राज्यों में वादा करके भी उन्होंने रुपये नहीं दिए। भाजपा के लोग कितने बड़े गुंडे निकले, स्कूल देखने जाने वालों से मारपीट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती को अखिलेश का जवाब : सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ती

अखिलेश यादव से यह पूछा गया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन पर गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाया है। इस पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तो सच बोलना भी गलत है। सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ती है। समाजवादी पार्टी जब साथ लेकर चलती है, तो निभाती है। समाजवादियों का साथ निभाने का इतिहास रहा है।

उन्होंने बसपा का बिना नाम लिए कहा कि सरकार भाजपा की है, लड़ाई भाजपा से है, इसलिए जो दल समाजवादी पार्टी को घेर रहे हैं, वे भाजपा से लड़ें। चीनी के दाम बहुत बढ़ गए हैं। मिठाई महंगी हो गई। मुनाफे के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है। मुनाफे के लिए चीनी महंगी हो रही है।

कायम रहेगा हमारा मौजूदा गठबंधन
अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। हम लोगों की डबल तैयारी है। सपा का जो गठबंधन है, वही विधानसभा चुनाव में रहेगा।

पारा में डेयरी संचालकों के साथ हो रहा अन्याय
अखिलेश यादव ने कहा कि पारा में डेरी चलाने वालों को जगह भाजपा सरकार के समय ही दी गई थी। तब भाजपा सरकार ने लखनऊ का सबसे खराब इलाका मानकर वहां बसा दिया, लेकिन जब से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना, तब से वह स्थान लखनऊ का प्रवेश द्वार बन गया। इन लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed