फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Brajesh Pathak's press conference in the news, Congress said, BJP should tell whether it is for or agains

यूपी: चर्चाओं में आई ब्रजेश पाठक की प्रेसवार्ता, कांग्रेस ने कहा, भाजपा बताए कि वह आरक्षण के साथ या खिलाफ

Mon, 24 Aug 2026 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Aug 2026 08:46 PM IST
सार
Register For Event

Anti-reservation rally: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आरक्षण का विरोध करने वालों के साथ प्रेसवार्ता करके अपनी मंसा साफ कर दी है। 

विज्ञापन
UP: Brajesh Pathak's press conference in the news, Congress said, BJP should tell whether it is for or agains
डिप्टी सीएम ने की थी हर्ष दुबे के साथ प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम ने सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की आरक्षण सुधार समर्थकों के साथ की गई प्रेसवार्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा स्पष्ट करे कि वह आरक्षण समर्थक है अथवा विरोधी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया। मांग की कि उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई करे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आरक्षण का विरोध करने वालों के साथ प्रेसवार्ता करके अपनी मंसा साफ कर दी है। कहीं ऐसा तो नहीं कि इनकी मानसिकता एससी, एसटी, ओबीसी को न्याय देने की नहीं है इसलिए ऐसा माहौल बना रहे हैं? सभी छात्रों, युवाओं को न्याय देंगे और 2 दिन के अंदर केंद्रीय मंत्री से मिलने के वादे का खुलासा किया जाए। बताया जाए कि इस वादे का क्या हुआ और पार्टी ने क्या फैसला लिया है? अगर भाजपा छात्रों, युवाओं के साथ है तो शिक्षक भर्ती के 69 हजार युवाओं में से 8 हजार भर्तियां सामान्य से क्यों भर दी गई?
विज्ञापन


उन्होंने उन्नाव में एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर निशाना साधा। कहा कि वह बताएं कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान क्यों किया? अयोध्या में मछली खाने के सवाल पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अनुराग ठाकुर की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि भाजपा बताए कि उन्होंने खुद कब मछली खाई। मौके पर डा0 सीपी राय, अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed