{"_id":"6a88384ba9252e7f0e0241d1","slug":"up-cvts-head-of-department-suspended-over-allegations-of-molesting-a-junior-doctor-dr-pradyumna-appointed-a-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में सीवीटीएस विभागाध्यक्ष निलंबित, डॉ. प्रद्युम्न बने नए विभागाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में सीवीटीएस विभागाध्यक्ष निलंबित, डॉ. प्रद्युम्न बने नए विभागाध्यक्ष
Fri, 21 Aug 2026 05:08 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:08 PM IST
लखनऊ स्थित आयुर्वेद संस्थान में कनिष्ठ महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में हृदय एवं वक्ष शल्य विभाग के अध्यक्ष को निलंबित किया गया है। उनके स्थान पर नए विभागाध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। प्रशासन मामले की विभागीय जांच कर रहा है। पूर्व शिकायतों की भी चर्चा सामने आई है।
विज्ञापन
राम मनोहन लोहिया संस्थान
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्वेद ज्ञान संस्थान में सीवीटीएस विभाग के एचओडी डॉ. एपी जैन को एक जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले में संस्थान प्रशासन की ओर से विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डॉ. जैन पर पूर्व में भी जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ कथित अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। नर्सिंग कर्मियों और अन्य स्टाफ की ओर से भी पहले शिकायतें किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, आरोप है कि इन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा शिकायत के करीब पांच दिन बाद कार्रवाई की गई। परिवार की ओर से एफआईआर कराने की चेतावनी दिए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आई है। पूर्व में मानवाधिकार और महिला आयोग में भी डॉ. जैन के खिलाफ शिकायतें पहुंचने का दावा किया जा रहा है। निलंबन के बाद डॉ. प्रद्युम्न को सीवीटीएस विभाग का नया विभागाध्यक्ष बनाया गया है। मामले में संस्थान प्रशासन की आधिकारिक जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद आरोपों की स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन