फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Defence Minister and CM Yogi perform groundbreaking ceremony for 14 projects worth ₹101 crore.

यूपी: रक्षामंत्री व CM योगी ने 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं के लिए किया भूमिपूजन, प्रमुख बाजारों का नामकरण किया

Sun, 30 Aug 2026 01:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 30 Aug 2026 01:38 PM IST
सार
Register For Event

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ छावनी में 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर प्रमुख बाजारों का नामकरण भी किया गया।

विज्ञापन
UP: Defence Minister and CM Yogi perform groundbreaking ceremony for 14 projects worth ₹101 crore.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ छावनी को 101 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान शहर के कई प्रमुख बाजारों के नए नामकरण किए गए, जिनमें वीरांगना ऊदा देवी, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों का नाम बदलना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी महान हस्तियों की याद दिलाने का प्रयास है।

विज्ञापन


लखनऊ के तेज विकास, बेहतर जल आपूर्ति, शिक्षा, खेलकूद और बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में आज कानून का राज है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का कद बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ के छावनी में दिलकुशा लॉन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही भारतीय रक्षा संपदा सेवा की महानिदेशक  शोभा गुप्ता, मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और रक्षा संपदा मध्य कमान की प्रधान निदेशक भावना सिंह भी उपस्थिति रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed