{"_id":"6abd2ad774f60932800c5999","slug":"up-deputy-cm-keshav-maurya-said-a-board-will-be-formed-for-the-banskar-community-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- बांसकार समाज के लिए बनेगा बोर्ड, खेती के लिए भूमि पट्टे पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- बांसकार समाज के लिए बनेगा बोर्ड, खेती के लिए भूमि पट्टे पर विचार
Wed, 30 Sep 2026 08:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:59 PM IST
केशव मौर्य ने कहा कि बांसकार, धरकार, बांसफोर और बसोर समाज के सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार बोर्ड के गठन पर विचार करेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल केशव मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बांसकार, धरकार, बांसफोर और बसोर समाज के सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार बोर्ड के गठन पर विचार करेगी। साथ ही बांस की खेती के लिए भूमि पट्टे पर उपलब्ध कराने और बांस से बने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर बाजार व्यवस्था विकसित करने पर भी मंथन होगा। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित बांसकार समाज, धरकार, बांसफोर एवं बसोर समाज के महासम्मेलन में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बांस की खेती पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी है। इससे प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कई उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। सरकार खेती को प्रोत्साहित करने के साथ उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम करेगी। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था पर विचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान वेन के श्रद्धेय चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। मौर्य ने कहा कि कोई अधिकारी रिश्वत मांगे या भ्रष्टाचार करे तो इसकी शिकायत सीधे सात, कालिदास मार्ग पर की जा सकती है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, असम राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ बांसफोर, बांस शिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया, डॉ. आंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सरोज और ट्रस्ट के मंत्री अमरनाथ प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।