फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Disproportionate assets case registered against two RDSO officers embroiled in a bribery scandal; CBI inve

यूपी: घूसकांड में फंसे RDSO के दो अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति का केस, बैंक खातों की जांच में जुटी सीबीआई

Tue, 29 Sep 2026 08:23 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 29 Sep 2026 08:23 PM IST
सार
Register For Event

आरडीएसओ के दो अधिकारियों पर घूसकांड के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने की तैयारी है। सीबीआई उनके बैंक खातों, निवेश और चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है। अधिकारियों के परिजनों की संपत्तियां भी जांच के दायरे में हैं। दोनों को कंपनी से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

विज्ञापन
UP: Disproportionate assets case registered against two RDSO officers embroiled in a bribery scandal; CBI inve
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार के खिलाफ सीबीआई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज करेगी। सीबीआई, कोलकाता की एंटी करप्शन ब्रांच ने उनके खिलाफ तमाम सुबूत जुटाए हैं जो उनकी अघोषित संपत्तियों से जुड़े हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आशुतोष कुमार और दीपक कुमार की चल-अचल संपत्तियों की जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपनी वैध आय से कई गुना अधिक व्यय किया है। उनके बैंक खातों में जमा रकम और निवेश भी उनकी आय सेे मेल नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीआई उनके करीबी परिजनों की संपत्तियों और बैंक खातों को भी खंगाल रही है। सीबीआई ने उन वरिष्ठ अफसरों की जानकारी भी जुटा ली है जिनके आदेश पर वह कंपनी की फैक्ट्री का निरीक्षण करने गए थे। जल्द ही सीबीआई उन्हें कोलकाता कार्यालय तलब करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन





 

मशीनों का निरीक्षण करने गए थे

बता दें कि आशुतोष और दीपक रेलवे को उपकरणों की आपूर्ति करने वाली फैक्ट्री का निरीक्षण करने कोलकाता गए थे। उनके होटल में ठहरने का इंतजाम भी कंपनी ने किया था। सीबीआई को सूचना मिली थी कि मनचाही रिपोर्ट लगाने के लिए कंपनी द्वारा 4 लाख रुपये की घूस दी जानी है। इसके बाद होटल में छापा मारकर आशुतोष, दीपक और कंपनी के दो कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके पास से घूस की रकम के अलावा 4.75 लाख रुपये अलग मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed