{"_id":"6abe6a6848fd9492fc07c229","slug":"up-government-gives-basic-education-teachers-a-gift-preparing-to-promote-them-after-ten-years-learn-about-t-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकार ने दिया बेसिक शिक्षकों को तोहफा, दस साल के बाद प्रमोशन देने की है तैयारी; जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकार ने दिया बेसिक शिक्षकों को तोहफा, दस साल के बाद प्रमोशन देने की है तैयारी; जानिए मामला
Thu, 01 Oct 2026 07:42 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:42 PM IST
UP Basic Education: प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। विभाग ने दस साल के बाद शिक्षकों को प्रमोशन देने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षकों को तोहफा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का लगभग 10 साल से पदोन्नति का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि वे जिलों में वरिष्ठता सूची तैयार करें। ऐसे में लगभग 70 हजार शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
शिक्षकों के अनुसार 2016 के बाद परिषदीय विद्यालयों में पदोन्नति नहीं हुई है। यहां के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर प्रोन्नति मिलती है। ऐसे ही परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जाती है।
विज्ञापन
प्रदेश के 3.30 लाख शिक्षकों में से लगभग 70 हजार को प्रोन्नति का तोहफा मिलेगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत परिषदीय विद्यालयों में 150 छात्रों पर प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 100 छात्रों पर प्रधानाध्यापक का पद स्वीकृत किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र तिवारी की ओर से सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में पदोन्नति के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करें।
विज्ञापन
वरिष्ठता सूची तीन सप्ताह में तैयार करनी है। परिषद के कार्यालय को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 23 अक्तूबर तक भेजनी होगी। उसके बाद नवंबर से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह व प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा है कि लंबे समय से शिक्षक पदोन्नति की मांग कर रहे थे। अब शिक्षकों को इसका लाभ मिल सकेगा।