फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain warning in Prayagraj, Sonbhadra and other districts today, special alert for these 13 cities

यूपी: प्रयागराज, सोनभद्र सहित इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन 13 शहरों के लिए विशेष अलर्ट

Mon, 24 Aug 2026 06:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Aug 2026 06:17 AM IST
सार
Register For Event

Weather in UP: यूपी में बारिश का सिलिसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कई जिलों में भीषण बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain warning in Prayagraj, Sonbhadra and other districts today, special alert for these 13 cities
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रयागराज में सर्वाधिक 93 मिमी, मुजफ्फरनगर में 90.3 और बाराबंकी में 65 मिमी वर्षा दर्ज हुई । ललितपुर, बहराइच, इटावा, कानपुर आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन


सोमवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विंध्य क्षेत्र के 13 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो तीन दिनों के लिए मानसूनी बारिश का दायरा दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल तक सिमटेगी। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं तेज होने से बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होंगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने से पूर्वांचल में बारिश का असर बना रह सकता है।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में।

राजधानी में आज भी बादल रह सकते हैं मेहरबान

UP: Heavy rain warning in Prayagraj, Sonbhadra and other districts today, special alert for these 13 cities
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
 राजधानी में रविवार को दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। इसकी वजह से धूप की तल्खी कम और माैसम में नरमी बनी रही। हालांकि अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई। दोपहर में लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। देर शाम तेज बारिश हुई और चिनहट व सीतापुर रोड पर 51 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजभवन के पास 23 मिलीमीटर बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। बूंदाबांदी के साथ बारिश की भी संभावना है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बारिश से हुआ कई इलाकों में जलभराव 

राजधानी में रविवार शाम हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश में ही कई इलाकों में सड़कें लबालब हो गईं। जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदिरा नगर इलाके के शिवाजीपुरम में सीवर और नाला चोक होने से गंदा पानी लोगों के घरों में भर गया।

इंदिरा नगर के अलावा अलीगंज, खदरा, आशियाना, इस्माइलगंज आदि इलाकों में जल निकास सिस्टम चोक होने से सड़कों पर दो-दो फीट तक पानी भर गया है। एलडीए कॉलोनी में नाले चोक होने से एक घंटे की बारिश में सड़कें लबालब हो गईं। इंदिरा नगर सेक्टर -17 में सब्जी मंडी वाली रोड पर चोक नालों और उन पर अतिक्रमण होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गाड़ियां भी पानी के बीच बंद हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed