फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major update in businessman murder case; model Shraddha Dubey's SUV found abandoned near Nepal border.

यूपी: शिवा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, नेपाल बॉर्डर के पास मिली श्रद्धा दुबे की एसयूवी, नेपाल भागने की आशंका

Wed, 14 Oct 2026 01:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 14 Oct 2026 01:48 PM IST
सार
Register For Event

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की एसयूवी बहराइच के रुपईडीहा इलाके में नेपाल सीमा के पास लावारिस हालत में मिली। गाड़ी मिलने के बाद आरोपी के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उसके नेपाल पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP: Major update in businessman murder case; model Shraddha Dubey's SUV found abandoned near Nepal border.
श्रद्धा और शिवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की एसयूवी भारत-नेपाल सीमा से सटे बहराइच के रुपईडीहा इलाके में लावारिस हालत में खड़ी मिली है। वाहन मिलने के बाद श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। उसके साथ एक महिला और दो पुरुषों के भी सीमा पार कर नेपाल में प्रवेश करने की आशंका है। मामले की जांच के लिए लखनऊ से पुलिस टीम बहराइच पहुंची है। पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीमें भी जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन

पुलिस और एसएसबी कर रही जांच

अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि रुपईडीहा क्षेत्र में एक एसयूवी लावारिस हालत में खड़ी मिलने की सूचना मिली है। पुलिस और एसएसबी की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। लखनऊ से भी पुलिस टीम पहुंची है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

सीमा पर कैसे पहुंची एसयूवी, जांच में जुटीं एजेंसियां

भारत-नेपाल सीमा के नजदीक एसयूवी मिलने के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वाहन वहां कैसे पहुंचा और उसे कौन छोड़कर गया। पुलिस श्रद्धा दुबे की संभावित गतिविधियों के साथ उसके साथ बताए जा रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वे सीमा पार कर नेपाल पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मलिकमऊ की रहने वाली श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से दूर

राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों के साथ दो अन्य लोग भी फरार बताए जा रहे हैं। श्रद्धा दुबे रायबरेली शहर के मलिकमऊ की रहने वाली है और उसने अपनी शुरुआती शिक्षा भी रायबरेली में ग्रहण की है।

लगभग दस दिन पूर्व वह एक फार्च्यूनर गाड़ी से रायबरेली आई थी। श्रद्धा दुबे की मां पुष्पा दुबे का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसके पिता एसपी दुबे ने दूसरी शादी कर ली थी। श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि दुबे के साथ रहती है। उनका भाई पंकज दुबे सरकारी कर्मचारी है। श्रद्धा के पिता और दूसरी मां ने कैमरे पर आने से मना कर दिया और ऑफ रिकॉर्ड यह कहा कि उनका अपनी बेटी से कोई संबंध नहीं है।

पढ़िए पूरा मामला 

9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे।

शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed