फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Monsoon rainfall confined to southern and eastern parts of the state

यूपी का मौसम: प्रदेश में दक्षिणी और पूर्वी यूपी तक सिमटी मानसूनी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 23 Aug 2026 10:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 23 Aug 2026 10:35 PM IST
सार
Register For Event

यूपी में मानसूनी बारिश दक्षिणी और पूर्वी यूपी तक ही सिमट गई है। वहीं, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather in UP: Monsoon rainfall confined to southern and eastern parts of the state
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। प्रयागराज में सर्वाधिक 93 मिमी, मुजफ्फरनगर में 90.3 और बाराबंकी में 65 मिमी वर्षा दर्ज हुई। ललितपुर, बहराइच, इटावा, कानपुर आदि में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन


सोमवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विंध्य क्षेत्र के 13 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो तीन दिनों के लिए मानसूनी बारिश का दायरा दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल तक सिमटेगा। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑपरेशन ब्लैक हॉक: नारकोटिक्स ने पकड़ी 18.6 किलो कच्ची हेरोइन, कार के ईधन टैंक में छिपाई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नौ साल में रक्षाबंधन पर 2 करोड़ महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर, 188 करोड़ रुपये खर्च हुए


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाएं तेज होने से बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होंगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने से पूर्वांचल में बारिश का असर बना रह सकता है।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed