{"_id":"6aeb73bece2fec855a0c98b8","slug":"wheat-seed-distribution-affected-by-server-malfunction-lucknow-news-c-101-1-rai1002-171505-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्वर की खराबी से गेहूं बीज वितरण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्वर की खराबी से गेहूं बीज वितरण प्रभावित
Wed, 04 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खीरों क्षेत्र के कृषि बीज भंडार में गेहूं के बीज वितरण के दौरान सर्वर आने का इंतजार करते किसान।
खीरों। कृषि बीज भंडार खीरों में बुधवार को गेहूं के बीज वितरण के दौरान सर्वर की खराबी किसानों के लिए मुसीबत बन गई। वितरण मशीन की धीमी गति के कारण किसानों को घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों को बिना बीज लिए ही मायूस होकर लौटना पड़ा।
भीतरी गांव के राजकुमार चौधरी, कान्हामऊ के गुलाब सिंह, दुकनहा के अमरनाथ पासी और अखऊपुर के विष्णु नारायण सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि अधिकांश किसानों ने करीब तीन माह पहले ही गेहूं के बीज की बुकिंग करा दी थी। इसके बावजूद बोआई के समय बीज के लिए भटकना पड़ रहा है।
किसान सुबह से ही गोदाम पर पहुंचकर लाइन में लग गए, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते वितरण की प्रक्रिया बेहद धीमी रही। किसानों का कहना है कि गेहूं की बोआई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है।
विज्ञापन
कृषि गोदाम प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि ब्लॉक के किसानों ने करीब एक हजार क्विंटल गेहूं के बीज की बुकिंग कराई है। बीज की आपूर्ति लगातार हो रही है और वितरण भी किया जा रहा है। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। आगे भी आपूर्ति जारी रहेगी। सर्वर में तकनीकी दिक्कत के कारण वितरण में अधिक समय लग रहा है।
ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले 536 किसानों की सूची चस्पा
नसीराबाद। विकासखंड छतोह के सहकारी बीज भंडार पर गेहूं के बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले 536 किसानों की सूची बुधवार को चस्पा कर दी गई। अब बीज उपलब्ध होने पर ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर वितरण किया जाएगा। प्रभारी भगवान दीन ने बताया कि क्षेत्र के किसानों ने 936 क्विंटल गेहूं के बीज की ऑनलाइन बुकिंग कराई है। विभाग की ओर से अब तक दो बार में 376 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया था, जिसका वितरण किया जा चुका है। शेष किसानों को बीज की अगली खेप मिलने पर ऑनलाइन बुकिंग के क्रम में प्राथमिकता के आधार पर वितरण किया जाएगा।