फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   balaghat leopard poaching electric wire six arrested three forest staff notice

बालाघाट: बिजली का तार बिछाकर किया तेंदुए का शिकार, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन वनकर्मियों को नोटिस

Wed, 28 Oct 2026 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 04:22 PM IST
सार
Register For Event

बालाघाट के हिर्री बीट जंगल में बिजली का तार बिछाकर छह वर्षीय नर तेंदुए का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तेंदुए की खाल, पंजे और तार जब्त किए गए हैं। लापरवाही के आरोप में तीन वनकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
balaghat leopard poaching electric wire six arrested three forest staff notice
बालाघाट में तेंदुए का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट जिले में उकवा परियोजना क्षेत्र के तहत नारंगी-खांडापार के बीच स्थित हिर्री बीट के कक्ष क्रमांक 1815 के घने जंगल में शिकारियों ने बिजली का तार बिछाकर एक छह वर्षीय नर तेंदुए का शिकार कर लिया। वन विभाग की टीम को 22 अक्तूबर को इस घटना की जानकारी मिली। शिकारियों ने कुल्हाड़ी से तेंदुए के चारों पंजे काट दिए और उसकी खाल उधेड़कर पास में मौजूद एक गड्ढे के पानी में छिपा दी। घटना स्थल पर एक सियार का शव भी पाया गया, जिसकी मौत भी बिजली के करंट से ही हुई थी। वन विभाग ने दोनों शवों को चार से पांच दिन पुराना बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर: धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमने तो करवा चौथ का नया नाम 'खसम पूजन दिवस' रख लिया, बाबा ने दी ये सीख
विज्ञापन


छह आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नारंगी गांव के निवासी रतन मेरावी, अनिल पंद्रे, शिवप्रसाद उइके, धीरसिंग मरकाम, सुनील उइके और हीरासिंग मरकाम शामिल हैं। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से तेंदुए की खाल, कटे हुए पंजे और करंट लगाने में इस्तेमाल किए गए तार जब्त किए हैं। वन विभाग ने सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वनकर्मियों को नोटिस
मामले में लापरवाही सामने आने पर वन विकास निगम लामता परियोजना के संभागीय प्रबंधक सुंदर निवेदन एम ने परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी अजय कामड़े, उप रेंजर चुरन मड़ावी और बीटगार्ड अमर सिंह पंद्रे को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि बालाघाट जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर चार वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 15 अक्तूबर को बिरसा दमोह के जंगल में छह वर्षीय गर्भवती मादा बायसन की मौत हुई थी। इसके अलावा 17 अक्तूबर को वारासिवनी की नहर में दो नर बायसन और 24 अक्तूबर को लालबर्रा में एक वर्षीय मादा तेंदुए के शावक का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed