फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul Road Accident Speeding Car Rams Parked Truck in MP many dead and many injured

एमपी के बैतूल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत; नौ घायल

Sat, 22 Aug 2026 09:49 AM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 09:49 AM IST
सार
Register For Event

बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री महाराष्ट्र के बुट्टी बोरी क्षेत्र के रहने वाले थे और सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Betul Road Accident Speeding Car Rams Parked Truck in MP many dead and many  injured
बैतूल में दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जीतू ढाबे के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से अलग हो गए।
विज्ञापन




कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के नागपुर के समीप स्थित बुट्टी बोरी क्षेत्र के निवासी थे। श्रद्धालुओं का यह समूह सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।nहादसे में मृतकों में 42 वर्षीय दीपक और उनकी 40 वर्षीय पत्नी छाया की पहचान हो चुकी है। एक अन्य महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


घायलों को नागपुर रेफर किया गया
दुर्घटना में चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में उपेंद्र गांधीवार (10 वर्ष), उज्ज्वला मोहन (45 वर्ष), नीता अनिल (25 वर्ष), अनुष्का उपेंद्र (18 वर्ष), संगीता एकनाथ, शंभु, नंदन, प्रज्ज्वल दीपक तथा वाहन चालक सौरभ चंदे (30 वर्ष) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP के छिंदवाड़ा अस्पताल में बड़ा हादसा: वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

टक्कर इतनी जोरदार कि कार के हिस्से बिखर गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी। ट्रक से टकराने के बाद वाहन का अगला पहिया अलग होकर दूर जा गिरा। सामने की सीट पीछे की ओर खिसक गई और कार की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। कार के मध्य हिस्से में बैठे दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed