फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP Chief Khandelwal: If Rahul Questions in Balaghat, He Must Answer for Congress Rule

मध्यप्रदेश: भाजपाअध्यक्ष खंडेलवाल बोले-राहुल बालाघाट में सवाल पूछने आए तो बताएं नक्सवाद किसके शासन में पनपा

Thu, 01 Oct 2026 07:20 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 01 Oct 2026 07:20 PM IST
सार
Register For Event

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल और नक्सलवाद के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि राहुल मौजूदा समस्याओं पर सवाल करें, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल का हिसाब भी दें।

विज्ञापन
MP BJP Chief Khandelwal: If Rahul Questions in Balaghat, He Must Answer for Congress Rule
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि राहुल गांधी का बालाघाट में स्वागत है, लेकिन उन्हें आदिवासी अंचल की मौजूदा समस्याओं पर सवाल उठाने के साथ कांग्रेस के लंबे शासनकाल का हिसाब भी जनता को देना चाहिए। भाजपा नेताओं ने खास तौर पर नक्सलवाद, आदिवासी विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा। खण्डेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि बालाघाट में नक्सलवाद किसके शासनकाल में पनपा। उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लिखीराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या का जिक्र करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस इस घटना की जिम्मेदारी से कैसे बच सकती है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राहुल गांधी कभी लिखीराम कांवरे के परिवार के साथ बैठे और उनकी पीड़ा समझने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: 2706 केस, 46 हजार किलो नशीला पदार्थ जब्त, सीएम यादव बोले-हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद से निपटने के लिए क्या ठोस और प्रभावी कदम उठाए गए, राहुल गांधी को इसका जवाब बालाघाट की जनता के सामने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से बालाघाट में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूल, सड़क, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का काम भी हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित
 
भाजपा का कार्यकर्ता हर समय जनता के बीच रहता है 
देब ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर कहा कि उन्हें भाजपा से सवाल पूछने के साथ यह भी बताना चाहिए कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल में आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा दिखावे की राजनीति के बजाय लगातार जनसेवा में विश्वास करती है और उसका कार्यकर्ता चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर समय जनता के बीच रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed