फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav: Congress Should Self-Reflect Instead of Blaming Election Commission for Defeat

मध्यप्रदेश: सीएम मोहन यादव बोले- हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे

Thu, 08 Oct 2026 02:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 08 Oct 2026 02:35 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को चुनावी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने के बजाय पार्टी के प्रदर्शन पर आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिस चुनाव प्रक्रिया से कांग्रेस को हिमाचल और केरल में सरकार बनाने का मौका मिला, हार के बाद उसी प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav: Congress Should Self-Reflect Instead of Blaming Election Commission for Defeat
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर चुनावी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय पार्टी के प्रदर्शन और संगठन पर आत्ममंथन करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया के जरिए कांग्रेस को कई राज्यों में सरकार बनाने का अवसर मिला, उसी प्रक्रिया पर हार के बाद सवाल उठाना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने इसी संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव जीते और सरकार बनाई। ऐसे में सवाल यह है कि हार मिलने पर चुनाव आयोग गलत और जीत मिलने पर वही आयोग सही कैसे हो जाता है। उन्होंने कांग्रेस से यह भी विचार करने को कहा कि तमिलनाडु में पार्टी लंबे समय से कमजोर क्यों है, पश्चिम बंगाल में दशकों से सत्ता से बाहर क्यों है और उत्तर प्रदेश-बिहार जैसे राज्यों में उसका जनाधार लगातार क्यों कमजोर हुआ है। यादव के मुताबिक, इन सवालों के जवाब चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस के संगठन और नेतृत्व के स्तर पर तलाशने की जरूरत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: किशोर कुमार सम्मान से नवाजे जाएंगे 'पंचायत' के प्रधान जी रघुवीर यादव, 13 अक्टूबर को खंडवा में अलंकरण
विज्ञापन


संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं
सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव की पूरी प्रक्रिया संवैधानिक व्यवस्था के तहत चुनाव आयोग की निगरानी में होती है। चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। हार को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।  उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद राजनीतिक असंतोष को ऐसे तरीके से सामने लाना, जिससे अराजकता का माहौल बने, लोकतंत्र के हित में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई, एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का सरकार को संदेश, ऑनलाइन पेमेंट बंद


राहुल गांधी को संगठन पर ध्यान देने की सलाह
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कांग्रेस के प्रदर्शन और नेतृत्व को लेकर आत्ममंथन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को चुनाव आयोग या दूसरी संवैधानिक संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं का भरोसा बढ़ाने और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में पटवारियों पर शिकंजा: नौकरी गई, निलंबन और नोटिस के बीच रिश्वत के मामलों में भी कार्रवाई

मोदी की लोकप्रियता कम करने की कोशिश सफल नहीं होगी
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे मोदी ने भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ाया है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को कम करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक कमजोरियों को पहचानकर संगठन को मजबूत करने और जनता का विश्वास दोबारा हासिल करने की दिशा में काम करना चाहिए।  

बता दें कांग्रेस समेत विपक्ष चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाकर इस्तीफे की मांग कर रहा हैं। कांग्रेस दिल्ली से लेकर प्रदेश में जिलो तक प्रदर्शन कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें-  बागेश्वर धाम विवाद: बयान पर सवाल उठाने के बाद धमकी का दावा, साध्वी हर्षा बोलीं- मुझे डराने की कोशिश न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed