फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Gets Third Cheetah Hub: New Chapter in Bundelkhand; CM to Release Two Cheetahs Today

एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, सीएम मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

Wed, 07 Oct 2026 07:41 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 07 Oct 2026 07:41 AM IST
सार
Register For Event

मध्यप्रदेश में अब चीतों का तीसरा ठिकाना भी तैयार हो गया है। कूनो और गांधीसागर के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को छोड़ा जाएगा, जिससे बुंदेलखंड में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MP Gets Third Cheetah Hub: New Chapter in Bundelkhand; CM to Release Two Cheetahs Today
आज वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सीएम छोड़ेंगे दो चीते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में भी चीते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार  को यहां कूनो से लाए जा रहे दो चीतों को विमुक्त करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में चीता पुनर्स्थापना के तीन अलग-अलग ठिकाने हो जाएंगे। इससे बुंदेलखंड के जंगलों में वन्यजीव पर्यटन का नया रास्ता खुलने की उम्मीद है। चीतों के आने के बाद सागर, दमोह और नरसिंहपुर के इस क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकती है। इसका फायदा होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे, गाइड, वाहन, परिवहन और स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़े कारोबार को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी ट्रांसफर: पाढुर्ना पुलिस अधीक्षक  प्रकाश चंद्र परिहार हटाए गए, विदिता धनखड़ को मिली कमान
विज्ञापन


439 हेक्टेयर में तैयार किया गया सुरक्षित क्षेत्र
चीतों के लिए वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करीब 439 हेक्टेयर क्षेत्र तैयार किया गया है। यहां विशेष बाड़े यानी बोमा के साथ निगरानी और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की गई है। चीतों को नए वातावरण में ढलने तक वन विभाग की निगरानी में रखा जाएगा। क्षेत्र में पहले से बाघ, तेंदुआ, चीतल, सांभर, नीलगाय और भालू जैसे वन्यजीव मौजूद हैं। ऐसे में चीतों की मौजूदगी के साथ पूरे क्षेत्र के वन्यजीव प्रबंधन और पर्यटन को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी ट्रेवल मार्ट: 1100 करोड़ के निवेश पर मुहर की तैयारी, बुधवार को 34 देशों के टूर ऑपरेटर्स जुटेंगे भोपाल में

प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनेगा तीसरा चीता ठिकाना
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में करीब 2,339 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसे प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बताया जाता है। नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य और आसपास के क्षेत्र को मिलाकर 20 सितंबर 2023 को इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला था। अब इसी क्षेत्र में चीते आने से बुंदेलखंड का यह वन क्षेत्र देश के चीता संरक्षण अभियान के नक्शे पर भी प्रमुखता से आएगा। यानी कूनो तक सीमित रहा चीता संरक्षण अभियान अब मध्यप्रदेश के दूसरे बड़े वन क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। 


ये भी पढें-  मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री अटकी, पटवारी बोले- अधिकार नहीं तो दस्तावेज पर हस्ताक्षर क्यों?

देश में 60 हुए चीते, 41 भारत में जन्मे
चीता पुनर्स्थापना अभियान के तहत भारत में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 5 अक्टूबर को कूनो में मादा चीता KJP21 ने पांच शावकों को जन्म दिया। इसके बाद देश में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं। 7 अक्टूबर को कूनो से नर चीता थोलो और मादा CCB-3 को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व लाया जाएगा। इनके स्थानांतरण के बाद कूनो में 54 चीते रह जाएंगे। गांधीसागर में दक्षिण अफ्रीकी मूल के प्रभास, पावक और धीरा के अलावा बोत्सवाना से लाई गई मादा राधा मौजूद है।

बुंदेलखंड के लिए क्यों अहम है चीता
बुंदेलखंड लंबे समय से पानी, पलायन और रोजगार जैसी चुनौतियों से जूझता रहा है। ऐसे में वन्यजीव पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। चीतों के आने के बाद केवल पर्यटक ही नहीं, बल्कि उनके आसपास सेवाएं देने वाले स्थानीय लोगों के लिए भी काम के नए अवसर बन सकते हैं। सरकार की योजना वन्यजीव पर्यटन को स्थानीय रोजगार से जोड़ने की है। आने वाले समय में गाइड, वाहन चालक, होम-स्टे और स्थानीय उत्पादों से जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों को राहत: फॉर्म-6 के साथ नहीं देना होगा कोई घोषणा पत्र

कूनो से शुरू हुआ सफर अब तीन इलाकों तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो में नामीबिया से लाए गए चीतों को विमुक्त कर भारत में चीता पुनर्स्थापना अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से भी चीते लाए गए। मध्यप्रदेश में अब कूनो के साथ गांधीसागर और वीरांगना दुर्गावती तीन प्रमुख चीता आवास बन रहे हैं। इस तरह 7 अक्टूबर को होने वाली विमुक्ति सिर्फ दो चीतों को नए जंगल में छोड़ने की घटना नहीं होगी, बल्कि मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण के भौगोलिक विस्तार का अगला चरण भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed