फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Shivraj Attacks Congress Over Poll Panel, Asks Why EC Is Good When They Win

एमपी: केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला- ‘हारने पर चुनाव आयोग खराब, जीतने पर ठीक कैसे?’

Sun, 04 Oct 2026 10:43 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 04 Oct 2026 10:43 AM IST
सार
Register For Event

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर कांग्रेस की मांगों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो आयोग ठीक और हारती है तो खराब कैसे हो जाता है? चौहान ने कहा कि मतपत्र से चुनाव की मांग कर कांग्रेस देश को 80-90 के दशक में ले जाना चाहती है। 

विज्ञापन
MP: Shivraj Attacks Congress Over Poll Panel, Asks Why EC Is Good When They Win
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की मांगों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि हारने के बाद जनादेश का अपमान करना और चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग सही होता है और हार जाती है तो वही आयोग गलत कैसे हो जाता है?शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अब मतपत्र से चुनाव कराने की मांग कर देश को 80 और 90 के दशक में वापस ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है, फिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों करना चाहती है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में आज पहुंचेगा 36.17 करोड़ का बोनस, सीएम यादव मंडला में करेंगे वितरण
विज्ञापन


‘कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस कैसे जीती?’
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर सीधे उसके चुनावी प्रदर्शन का हवाला दिया। उन्होंने पूछा कि यदि चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर ही सवाल हैं तो कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव कैसे जीत गई? शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हार के बाद जनादेश स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बदनाम करना और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना कांग्रेस के राजनीतिक रवैये का हिस्सा बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज का सवाल- आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?

‘संस्थाएं गलत हैं तो सब ध्वस्त कर दो, यह पाप है’
शिवराज ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर कांग्रेस पहले भी लोकतंत्र को कमजोर कर चुकी है। अब संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव व्यवस्था को लेकर इसी तरह का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि “संस्थाएं गलत, व्यवस्थाएं गलत, ध्वस्त कर दो, देश को अराजक बना दो-ये पाप है।” शिवराज ने दावा किया कि कांग्रेस के नापाक इरादे और मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed