फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bjp mp janardan mishra controversial remark elon musk rewa

क्या बोल गए नेताजी: एलन मस्क पर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, बोले-दो घूंसा मारूंगा तो भाग जाएगा

Wed, 14 Oct 2026 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 07:05 PM IST
सार
Register For Event

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने उद्योगपति एलन मस्क पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में उन्हें देश की शर्तों पर ही आने की अनुमति मिलेगी। दो घूंसे मारने पर मस्क के भागने संबंधी उनके बयान ने चर्चा छेड़ दी। यह टिप्पणी उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में हुई।

विज्ञापन
bjp mp janardan mishra controversial remark elon musk rewa
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मस्क को लेकर दिया बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने उद्योगपति एलन मस्क को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के 56 इंच सीने वाले को कोई झुका नहीं सकता और न ही कोई ताकत दिखा सकता है। मस्क पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह दो घूंसा मारेंगे तो मस्क भाग जाएगा, इसलिए किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सांसद ने साफ कहा कि मस्क को अपनी शर्तों पर नहीं, बल्कि भारत की शर्तों पर ही देश में आने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: आरोपों के समर्थन में प्रतिमादेवी को पेश करने होंगे साक्ष्य, सुनवाई 29 अक्तूबर को
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिया बयान
सांसद जनार्दन मिश्रा ने बुधवार दोपहर रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से यह बात रखी। इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित थे। सांसद ने कहा कि मस्क ने यदि शर्तें मानी तो ही वह हिंदुस्तान में आने के लिए स्वीकृत होंगे और यदि वह अपनी शर्तें थोपेंगे तो उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा। भाषण के दौरान उन्होंने सामाजिक सौहार्द पर भी बल दिया और कहा कि देश में जितना सौहार्द का वातावरण रहेगा, उतनी ही देश की तरक्की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी पर ब्रिज का भूमिपूजन
यह बयान सांसद ने रीवा स्थित लक्ष्मण बाग ट्रस्ट की जमीन के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए नदी पर बनने वाले एक ब्रिज के भूमिपूजन कार्यक्रम में दिया। इस ब्रिज का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस नए ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद लक्ष्मण बाग मंदिर, गौशाला और नवनिर्मित संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच लोगों का आवागमन काफी आसान और सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed