फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-airport-smoking-zone-closed-passengers-protest-new-tender-issue

इंदौर: एयरपोर्ट पर स्मोकिंग जोन हुआ बंद, भड़के यात्री

Sat, 03 Oct 2026 08:22 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 03 Oct 2026 08:22 PM IST
सार
Register For Event

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर कॉन्ट्रेक्ट समाप्त होने के कारण स्मोकिंग जोन बंद हो गया है, जिससे यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब सोमवार से नया टेंडर होने तक एयरपोर्ट प्रबंधन खुद इसका संचालन करेगा।

विज्ञापन
indore-airport-smoking-zone-closed-passengers-protest-new-tender-issue
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित स्मोकिंग जोन बंद हो गया है। इसके कारण पिछले दो दिनों से एयरपोर्ट पर यात्रियों द्वारा लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है और हंगामा देखने को मिल रहा है। स्मोकिंग जोन बंद होने की मुख्य वजह इसका संचालन करने वाली कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट समाप्त होना और नया टेंडर प्रक्रिया में विलंब होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पहली मंजिल पर स्थित स्मोकिंग जोन हुआ लॉक
विमानतल के टर्मिनल भवन की पहली मंजिल पर स्थित सिक्योरिटी होल्ड एरिया में कुछ वर्षों पूर्व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष स्मोकिंग जोन स्थापित किया गया था। इस प्रकार की व्यवस्था देश और दुनिया के लगभग सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर उपलब्ध कराई जाती है। इसका संचालन एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निजी एजेंसियों को सौंपा जाता है। संबंधित एजेंसी यहां यात्रियों के लिए सिगरेट की उपलब्धता सुनिश्चित करती है, साथ ही अपने साथ सिगरेट लाने वाले यात्रियों के लिए सिगरेट जलाने और पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराती है। एक बंद कमरे के रूप में बना यह स्मोकिंग जोन सिगरेट पीने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ गैर-धूम्रपान करने वाले यात्रियों को धुएं से दूर रखने में भी मददगार साबित होता है। दो दिन पहले ठेकेदार कंपनी की समयावधि समाप्त होने के बाद संचालन बंद कर दिया गया, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने इस कक्ष पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


सिक्योरिटी जांच के कारण यात्रियों को आ रही परेशानी
स्मोकिंग जोन पर ताला लटकने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों से सिक्योरिटी जांच के दौरान माचिस और लाइटर बाहर ही जमा करा लिए जाते हैं, जिससे यात्री अपने पास मौजूद सिगरेट भी नहीं पी पा रहे हैं। सिगरेट न मिलने और जलाने की सुविधा बंद होने से यात्री बेहद नाराज हैं और परिसर में लगातार अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया टेंडर होने तक एयरपोर्ट प्रबंधन खुद संभालेगा व्यवस्था
इंदौर एयरपोर्ट के अधिकारी रामस्वरूप यादव के अनुसार, पुरानी कंपनी की समय सीमा खत्म होने से पहले ही नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए गए थे। हालांकि, टेंडर प्रक्रिया में शामिल सभी कंपनियों के अयोग्य पाए जाने के कारण ठेका अंतिम रूप से आवंटित नहीं किया जा सका और मजबूरी में स्मोकिंग जोन को बंद करना पड़ा। यात्रियों की निरंतर मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब फैसला लिया गया है कि जब तक नया टेंडर स्वीकृत नहीं हो जाता, तब तक एयरपोर्ट प्रशासन स्वयं इस स्मोकिंग जोन का संचालन करेगा। सोमवार से लागू होने वाली इस व्यवस्था के तहत यात्री अपने साथ लाई गई सिगरेट वहां पी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed